#प्रदेश

बलरामपुर में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, 2 की मौत; 9 गंभीर घायलों को अंबिकापुर रेफर

Advertisement Carousel

 

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। भीषण हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पिकअप में करीब 20 लोग सवार थे। दुर्घटना करौंधा थाना क्षेत्र में हुई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसे में दो महिलाओं की मौत

पुलिस के अनुसार, हादसे में सुरजमणि पति बालेश्वर (40 वर्ष) और किरण पति कपिल (30 वर्ष) की मौत हुई है। दोनों करौंधा थाना क्षेत्र के देवरी गांव की रहने वाली थीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।