#प्रदेश

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर विद्युतकर्मियों ने दिखाई ताकत, रायपुर में विशाल आमसभा; प्रदेशभर से जुटे हजारों कर्मचारी

Advertisement Carousel

रायपुर। पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के विद्युत अधिकारी-कर्मचारियों ने सोमवार को रायपुर में बड़ी ताकत दिखाई। ‘विद्युत अधिकारी-कर्मचारी ओपीएस बहाली अधिकार मंच’ के तत्वावधान में प्रदेशभर से हजारों विद्युतकर्मी राजधानी पहुंचे और विद्युत कंपनी मुख्यालय डंगनिया के मेन गेट पर विशाल आमसभा आयोजित की।

आमसभा में प्रदेश के 12 विद्युत कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई।

ओपीएस बहाली की मांग पर आंदोलन जारी

विद्युतकर्मियों का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के सामाजिक और आर्थिक भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसी मांग को लेकर प्रदेशभर के विद्युत अधिकारी-कर्मचारी संगठन एकजुट होकर आंदोलन कर रहे हैं।

विशाल आमसभा के जरिए कर्मचारियों ने सरकार और प्रबंधन के सामने अपनी मांग को मजबूती से रखा। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि ओपीएस बहाली की मांग पूरी होने तक आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।