Close

छत्तीसगढ़ में बदल रहा मौसम, सुबह आउटर में दिखने लगा कोहरा, महसूस हो रही हल्की ठंडक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार मौसम बदलाव की ओर है। रात के समय लोगों को ठंड का एहसास होने लगा हैं। दोपहर के समय धूप से मौसम शुष्क रह रहा है और इस दौरान तापमान 31 से 32 डिग्री की करीब रह रहा है‌, जिससे उमस महसूस हो रहा है। वहीं रात के समय ओस भी अपना प्रभाव दिखाने लगा है जिससे वातावरण में नमी बढ़ी है।

रायपुर सहित राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गिर गया है। लिहाजा हवा में नमी बढ़ गई है। इसके असर से राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह कहीं हल्का तो कहीं घना कोहरा छाने लगा है। दिन के तापमान में लगातार कमी होने लगी है। पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री डोंगरगढ़ और सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री KVK कोरिया और एआरजी बलरामपुर में मापा गया है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के जानकारी अनुसार अभी उत्तर पूर्वी हवाओं का असर पूरी तरह शुरू नहीं हुआ है। अभी गुलाबी ठंडी हवाएं आ रही हैं। छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने वाला है। ऐसे में 2 दिनों के भीतर पारा 1 से 2 डिग्री तक गिरने का अनुमान है। वहीं आज छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

 

scroll to top