रायपुर में सनसनी: लाभांडी में संदिग्ध हालत में मिली लाश, सिर से बह रहा था खून

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाभांडी इलाके में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान हिमेश यादव (40) के रूप में हुई है। शव की स्थिति और सिर से खून निकलने की बात सामने आने के बाद मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत की असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। सिर से खून निकलने पर हत्या की आशंका मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। लाभांडी में सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हिमेश यादव का शव मिला। बताया जा रहा है कि उनके सिर से खून निकल रहा […]