Close

करवा चौथ 31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब मनाया जाएगा करवा चौथ ? यहां जानें पूरी जानकारी

हिंदू धर्म में कार्तिक का महीना बहुत से त्योहार लेकर आता है। इन्हीं में से एक मुख्य त्योहार है करवाचौथ। विवाहित हो या कुंवारी हर महिला करवाचौथ के व्रत का बहुत ही बेसब्री से इन्तजार करती है। उनको बता दें कि उनका ये इन्तजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। विवाहित महिलाएं सच्चे मन से अपनी सुहाग की लम्बी उम्र के लिए ये व्रत रखती हैं। वहीं विवाह योग्य युवतियां भी ये व्रत रख कर सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ की डेट को लेकर काफी लोग कन्फ्यूजन में हैं तो चलिए जानते हैं पंचांग के मुताबिक वर्ष 2023 में कब रखा जाएगा चौथ का व्रत।

करवा चौथ कब 2023
पंचांग के मुताबिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ मंगलवार को रात 9 बजकर 30 मिनट से होगा और 1 नवंबर बुधवार को रात 9 बजकर 19 मिनट पर इसका समापन हो जाएगा। उदया तिथि के अनुसार ये व्रत 1 नवंबर बुधवार को रखा जाएगा।

तीन योगों में रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत
पंचांग के अनुसार बता दें कि इस वर्ष 2023 में करवा चौथ पर 3 योगों का निर्माण हो रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग, परिघ योग और शिव योग। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:33 बजे से प्रारंभ होगा और अगले दिन सुबह 4:36 बजे इसका समापन हो जाएगा। परिघ योग सुबह से शुरू होगा और दोपहर 2 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। वहीं शिव योग करवा चौथ के दिन सुबह से लेकर अगले दिन 2 नंवबर को सुबह 4:36 बजे तक रहेगा।

 

करवाचौथ व्रत का महत्व
करवाचौथ के दिन मां पार्वती की पूजा की जाती है और महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। इसी के साथ मां गौरी के साथ-साथ भगवान शिव, कार्तिकेय और गणेश जी की भी पूजा-अर्चना करने का विधान है। मान्यता है ये व्रत रखने से पति-पत्नी के बीच भरपूर प्रेम-प्यार बना रहता है और पति का जीवन भी खुशियों से भर जाता है।

 

scroll to top