Close

प्रदेश में पुनः सरकार बनाने जन जन तक पहुंचेंगे कांग्रेसजन, कांग्रेस हर घर द्वार पहुंचने तैयारः बिस्सा

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस की महा सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी सुश्री सैलजा, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज सहित वरिष्ठ नेताओं द्वारा प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति की बैठक में निर्धारित कार्यक्रमों को करने हेतु प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने सभी जिला व ब्लाक कांग्रेस व मोर्चा संगठनों के अध्यक्षों को आठ बिंदुओं पर पत्र जारी कर निर्देशित किया है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान प्रबंध समिति के संयोजक राजेश बिस्सा ने बताया कि कांग्रेसजनों द्वारा दिनांक 15 नवंबर तक लगातार जनता के मध्य सक्रीय रहने हेतु निरंतर कार्यक्रम चलाये जायेंगे।
1. संवाद अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्ग व समुदायों को कांग्रेस के साथ खड़ा करने हेतु उनके मध्य जीवंत उपस्थिती दर्ज करवायी जायेगी।
2. हर घर कांग्रेस अभियान मदद से हर घर पहुंचकर कांग्रेस सरकार की नीतियों, योजनाओं व निर्णयों तथा राज्य सरकार के प्रयास से आम जनता को मिले व्यक्तिगत लाभ से संबंधित सामग्रियों का प्रत्यक्ष वार्तालाप कर वितरण किया जायेगा।
3. “विकास और विश्वास – कांग्रेस का साथ” – इस अभियान के माध्यम से सभी वरिष्ठ कांग्रेजन एक जुट होकर जनता मध्य कांग्रेस और विश्वास एक दूसरे के पूरक हैं को समझायेंगे।
4. झूठ के विरुद्ध लड़ाई – झूठ से लड़ाई का यह अभियान चुनाव संपन्न होने तक लगातार कांग्रेस के विधिक प्रकोष्ठ के सहयोग से भाजपा के द्वारा फैलाये जाने वाले झूठ के विरुद्ध चलाया जायेगा है।
5. जन जागृति व विश्वास अभियान –
विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस को क्षेत्रों में पराजय का सामना करना पड़ा था, उन सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने यह कार्यक्रम वरिष्ठ नेताओं व स्टार प्रचारकों की उपस्थिति में किये जायेंगे।

6. महिला आक्रोश व जागृति अभियान यह अभियान दो बिंदुओं महंगाई विषय पर महिला आक्रोश व्यक्त कर तथा प्रदेश कांग्रेस सरकार की नीतियों व कार्यों के लिये महिला अभिनंदन अभियान चला कर किया जायेगा।
7. युवा चेतना अभियान – यह अभियान भी दो बिंदुओं पर चलाया जायेगा। पहला – भाजपा सरकार द्वारा युवाओं से किये जा रहे छल के विरुद्ध युवाओं के माध्यम से निंदा अभियान तथा दूसरा – प्रदेश सरकार के द्वारा युवा कल्याण व रोजगार की दिशा में किये गये कार्यों के समर्थन में धन्यवाद अभियान चलाकर किया जायेगा।
8. टाउन हाल (पॉकेट मीटिंग्स) – प्रत्येक जिले में जो समाज में अपना विशिष्ठ स्थान रखते हैं की छोटी छोटी मीटिंग करवाकर उन्हे कांग्रेस के पक्ष में करने का अभियान चलाया जाना है।

प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के संयोजक राजेश बिस्सा ने बताया की उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु समिति की बैठक में कल व्यापक चर्चा हुई तथा बैठक पश्चात राष्ट्रीय प्रभारी व छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुश्री सैलजा ने कार्यक्रमों की समिक्षा कर उनकी रुपरेखा पर मार्गदर्शन किया।

चुनाव अभियान समिति की बैठक में मलकित गैंदू, राजेश बिस्सा, अमित पांडे, अशोक राज आहूजा, मुरारी गौड़, दीपक मिश्रा, डॉ राकेश गुप्ता, राजेंद्र जग्गी, समीर पांडे, विकास शुक्ला, संजय सिंह ठाकुर, दिलीप चौहान, सद्दाम सोलंकी, शेखर शर्मा, राजेश चौबे, हसन खान, मयंक तिवारी, जीशान इत्यादि शामिल हुए।

 

scroll to top