Close

कांग्रेस ने सीएम भूपेश को दी बड़ी जिम्‍मेदारी, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए सीनियर आब्‍जर्वर

रायपुर, कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने इसे लेकर सीनियर आब्‍जर्वर और आब्‍जर्वर की लिस्‍ट जारी की है। आब्‍जर्वर की जारी लिस्‍ट में छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस ने एक फिर बड़ी जिम्‍मेदारी है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर आब्‍जर्वर

कांग्रेस पार्टी ने सीएम भूपेश बघेल पर भरोसा जताते हुए उन्‍हें हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर आब्‍जर्वर बनाया है। जबकि सचिन पायलट और प्रताप सिंह को आब्‍जर्वर बनाया है। इससे पहले भूपेश बघेल को उत्‍तर प्रदेश, असम और बिहार की जिम्‍मेदारी मिल चुकी है।

जबकि राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर आब्‍जर्वर बनाया है।कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव और मिलिंद देवड़ा को आब्‍जर्वर बनाया है।

 

यह भी पढ़ें:- भाजपा का मिशन-2023 पर मंथन, संगठन को मजबूत करने की बनी रणनीति

scroll to top