#प्रदेश

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश, अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। नवंबर की शुरुआत बारिश के साथ हुई, लेकिन अब प्रदेश में बारिश की गतिविधियों पर विराम लगने के आसार हैं। मौसम शुष्क होने के साथ ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्के कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है।

प्रदेश में बारिश की गतिविधियों पर लगेगा विराम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं। पूर्वी तेलंगाना और उससे लगे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। सरायपाली में 3 सेंटीमीटर और कोंटा में 2 सेंटीमीटर बारिश हुई।

इस दौरान रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

धनतेरस पर कैसा रहेगा रायपुर का मौसम?

राजधानी रायपुर में धनतेरस के दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। ऐसे में त्योहार के दौरान बारिश की संभावना कम है और लोगों को मौसम अनुकूल रहने की उम्मीद है।

अगले तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 7 नवंबर से मौसम शुष्क होने के आसार हैं। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। तापमान गिरने के साथ ही सुबह और रात के समय ठंड का अहसास बढ़ेगा।

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश, अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

Dhanteras Puja Vidhi and Mantra 2026: आज