CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में थमेगी बारिश, अगले 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। नवंबर की शुरुआत बारिश के साथ हुई, लेकिन अब प्रदेश में बारिश की गतिविधियों पर विराम लगने के आसार हैं। मौसम शुष्क होने के साथ ही तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इससे प्रदेश में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा। राजधानी रायपुर में सुबह के समय हल्के कोहरे का असर भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियों पर लगेगा विराम मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में बारिश की गतिविधियां अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई हैं। […]