Narayanpur News: नक्सल मुक्ति के बाद भी जारी सर्चिंग, जंगल से मशीनरी और तकनीकी उपकरणों का जखीरा बरामद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल मुक्ति के बाद भी सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने ग्राम डुंगा और रेकावाया के जंगल क्षेत्र से भारी मात्रा में मशीनरी उपकरण और तकनीकी सामग्री बरामद की है। बरामद सामान में ड्रिल मशीन, वेल्डिंग मशीन, कटर मशीन और बेंच ग्राइंडर समेत कई उपकरण शामिल हैं। SP के निर्देशन में चल रहा सर्चिंग अभियान पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार एवं ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन और डीएसपी मनोज कुमार मंडावी के नेतृत्व में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने […]