CG Big News : 40 दिन बाद खत्म हुआ पटवारियों का आंदोलन, CM साय से मुलाकात के बाद हड़ताल स्थगित; सरकार ने बनाई समिति
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की 40 दिनों से जारी हड़ताल पर रविवार को विराम लग गया। पीवी एप के विरोध में आंदोलन कर रहे राजस्व पटवारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित करने का ऐलान किया है। पटवारियों के इस फैसले से धान खरीदी के बीच राजस्व संबंधी कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है। पटवारियों की नाराजगी की मुख्य वजह पीवी एप के जरिए फसलों का भौतिक सत्यापन करने में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक परेशानियां थीं। संघ लगातार इस एप को हटाने की मांग कर रहा था। दूसरी ओर, प्रदेश में धान खरीदी शुरू होने के बाद हड़ताल का असर सरकारी व्यवस्था के […]



