Close

हादसा-पेड़ से टकराई स्कूटी, महिला गंभीर रूप से घायल, 108 की मदद से हॉस्पिटल पहुंची

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा निवासी देवी स्वामी नेलसनार अस्पताल में पदस्थ हैं। बुधवार को ड्यूटी कर वापस अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी तभी अचानक सड़क हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलने पर 108 संजीवनी एक्सप्रेस की टीम ने गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार किया और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि उनका स्कूटर अनियंत्रित हो गया और वे सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में देवी स्वामी के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में सड़क किनारे देखकर राहगीरों ने इसकी सूचना 108 को दी। पायलट अशोक सिंह व ईएमटी भुनेश्वरी बैद तुरंत घटना स्थल पर पहुंचेे।

scroll to top