#धार्मिक

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, अंबिकापुर में 9.2 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमने के बाद अब ठंड का असर तेज होने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जो प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं।

अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड, दुर्ग रहा सबसे गर्म

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा। इस दौरान अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दुर्ग में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 26 नवंबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है।

रायपुर में 15 डिग्री तक पहुंचेगा न्यूनतम तापमान

राजधानी रायपुर में भी ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 26 नवंबर को यहां अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।

मौसम विभाग के माना केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 से 30 नवंबर के बीच रायपुर का अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इससे सुबह और रात के समय ठंडक बढ़ने की संभावना है। दिन में आसमान साफ रहने और धूप निकलने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा तथा दक्षिणी गंगा तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

हालांकि, इस मौसमी सिस्टम का फिलहाल छत्तीसगढ़ पर कोई विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है। इसके चलते प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत नहीं

मौसम के मौजूदा रुख को देखते हुए प्रदेश में सर्दी का असर बना रहेगा। उत्तरी छत्तीसगढ़ में रात का तापमान कम रहने से ठिठुरन बढ़ सकती है, जबकि रायपुर और मध्य छत्तीसगढ़ में सुबह-शाम ठंड महसूस होगी। दिन में मौसम साफ रहने के कारण धूप से कुछ राहत मिल सकती है। फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, अंबिकापुर में 9.2 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Rashifal 27 November 2026: मेष