CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, अंबिकापुर में 9.2 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमने के बाद अब ठंड का असर तेज होने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है। खासकर उत्तरी छत्तीसगढ़ में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 9.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है, जो प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम हैं। अंबिकापुर में सबसे ज्यादा ठंड, दुर्ग रहा सबसे गर्म पिछले 24 घंटे के दौरान […]



