Gujarat ATS Action: वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, राइफल और 20 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद
वडोदरा। गुजरात एटीएस को आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को एटीएस की टीम ने वडोदरा से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक राइफल और 20 से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। बस स्टैंड के पास से हुई गिरफ्तारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध के असम से आने की बात कही जा रही है। उसे वडोदरा में एक बस स्टैंड के पास से पकड़ा गया। हालांकि, आरोपी की पहचान और उसके नेटवर्क को लेकर आधिकारिक […]



