Close

पैरा दान के लिए बढ़ने लगे किसानों के हाथ,खेत से गोठान में पहुंचा रहे पैरा

० 10 से 15 दिसंबर तक मनाया जाएगा पैरादान महोत्सव

जांजगीर- चांपा । पैरा दान के लिए किसानों के हाथ आगे बढ़ने लगे हैं और धान की कटाई के साथ ही खेतों में पड़े पैरे को स्वयं गोठान तक पहुंचा रहे हैं। इससे गायों के लिए गोठान में साल भर पैरा एकत्रित होने लगा है। किसानों के उत्साह को देखते हुए 10 से 15 दिसंबर तक सभी गोठानों में पैरादान महोत्सव मनाया जाएगा। अब तक जिले की 5 जनपद पंचायत की गोठान में 2044 क्विंटल पैरा दान से आया है।
कलेक्टर श्री तारण प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले में गोठान का सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है। साथ ही जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल के द्वारा गोठानों का सतत रूप से निरीक्षण करते हुए मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसलिए किसान, पशुपालक, ग्रामीण भी इस अभियान का हिस्सा बन रहे है। पशुपालकों द्वारा गोठान में गोबर गौमूत्र बेचकर आमदनी एकत्रित कर रहे हैं जिससे महिला समूह वर्मी कंपोस्ट निर्माण करते हुए किसानों को उपलब्ध कर रही है। किसान इसका उपयोग कर रहे है और जैविक खाद को बढ़ावा दे रहे है इससे रासायनिक खादों की उपयोगिता कम हो रही है।

हर हाथ पैरादान के साथ
ग्राम पंचायत से लेकर नगर पालिका, नगर पंचायत में संचालित गोठान में पैरा दान के लिए किसानों के हाथ आगे बढ़ रहे है। मिली जानकारी के अनुसार चांपा नगर पालिका में संचालित गौठान में भारत ट्रैक्टर पैरदान किया गया। सहदेव यादव ने तीन ट्रैक्टर पैरा दान करते हुए अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया तो वही अर्जुन लाल यादव,राजू यादव, बाबूलाल यादव ने 2-2 ट्रैक्टर पैरा दान करते हुए अभियान को आगे बढ़ाया। इसके अलावा विजय देवांगन एवं दिगंबर पटेल के द्वारा 1-1 ट्रैक्टर पैरादान किया। सारागांव नगर पंचायत में भी किसान गोठान में पैरा दान कर रहे है।

अकलतरा की गोठानों में खुले दिल से पैरा दान

अकलतरा की गोठान भैसतरा, खटोला, सोनसरी, चंदनिया, साजापाली, लटिया, कटघरी, परसाही नाला, रसेड़ा, कापन, परसाहीबाना, तिलई, पीपरसत्ती, कटनई, कल्याणपुर, पोड़ीदल्हा, अमोरा, सांकर, सोनादुला, मधुआ, कोटमीसोनार, परसदा रे, हरदी, मुरलीडीह के किसानों ने खुले दिल से पैरा दान किया। बलौदा विकासखण्ड की नवापारा गोठान में भी किसानो ने आगे आकर पैरा दान किया।

 


जिले में अब तक पैरादान
विकासखण्ड का नाम गोठानों की
संख्या पैरा क्विंटल में
नवागढ़ 50 355
अकलतरा 44 536
बम्हनीडीह 37 693
बलौदा 39 170
पामगढ़ 50 290
योग 220 2044

scroll to top