Close

ओडिशा के 5 तस्कर तेंदुए की खाल बेचते गिरफ्तार सीतानदी-उदंती अभयारण्य की एंटी पोचिंग टीम ने की देर रात कार्रवाई

 

गरियाबंद। सीतानदी-उदंती अभयारण्य की एंटी पोचिंग टीम ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा सीमा पर 5 तस्करों को हिरासत में लिया। पकड़े गए सभी आरोपी तेंदुआ खाल बेचते सौदे-बाजी कर रहे थे, तभी चौतरफा घेराबंदी कर 20 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों की टीम ने दबोचा। जब्त तेंदुए की खाल करीब 5 फीट लंबी है। अफसरों को आशंका है कि तेंदुए का शिकार करीब 20 दिन पहले ही हुआ है, क्योंकि खाल से दुर्गंध आ रही थी।

वन विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा स्थित जयापट्टना गांव के कुछ लोगों द्वारा तेंदुए की खाल बेचने ग्राहक ढूंढने की सूचना मिली थी। जानकारी ओडिशा के डीएफओ करली को दी गई। उन्होंने तस्करों को पकड़ने सीतानदी-उदंती अभयारण्य के उप निर्देशक वरुण से संपर्क कर मदद मांगी। इसके बाद तस्करों की रेकी की गई। लगातार 2 दिन टीम तस्करों पर नजर रखी।

सोमवार को दोनों राज्यों की टीम संयुक्त रुप से निकली। तस्करों को पकड़ने चौतरफा घेरा। रात करीब 8.30 बजे 5 तस्करों को पकड़ने में सफलता मिली। तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन वन विभाग ने प्लानिंग के साथ कार्रवाई की.

तस्करों से होगी पूछताछ

सीतानदी-उदंती अभयारण्य के उप निर्देशक वरुण जैन ने बताया कि ओडिशा के 5 तस्करों से तेंदुए की खाल जब्त हुई है। खाल से दुर्गंध आ रही थी। आशंका है कि 20 से 25 दिन पहले ही शिकार हुआ है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि तस्कर खाल बेचने सौदेबाजी कर रहे थे। शिकार किसने और कहां से किया है, इसकी पूछताछ जारी है।

scroll to top