Close

गोठानों में मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ गौरव दिवस

० कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में संभालेंगे जिले के अधिकारी, कर्मचारी कमान
० 17 दिसम्बर को शासन की योजनाओं और उपलब्धियों की दी जाएगी जानकारी

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में जिले में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का भव्य आयोजन के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। 17 दिसम्बर को सुबह 11 बजे किसानों, गोठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, पशुपालकों, भूमिहीन मजदूरों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय निकायों के सदस्यगण, राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों को आमंत्रित करते हुए शासन द्वारा 4 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हासिल की गई उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. ज्योति पटेल ने बताया कि जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देशन में छत्तीसगढ़ गौरव दिवस मनाया जाएगा, जिसमें अधिकारी, कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गईं है। जिले में सभी गोठानों में कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए समन्वय अधिकारी के साथ प्रत्येक गोठान में 5 नोडल अधिकारी को नियुक्त किया गया है। जिले के सभी गोठानों में 17 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे शासन की 4 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी।

scroll to top