Close

छत्तीसगढ़ी समाज ने पं. सुंदर लाल शर्मा , ठाकुर प्यारेलाल,विधानपुरुष घनश्याम सिंह गुप्ता की जन्म जयंती मनाई

रायपुर। प्यारेलाल ठाकुर मार्ग स्थित छत्तीसगढ़ी समाज कार्यालय में महापुरुष पं. सुंदर लाल शर्मा , ठाकुर प्यारेलाल,विधानपुरुष घनश्याम सिंह गुप्ता की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अरविन्द मिश्र साहित्य कार व अध्यक्ष भारतीय सांस्कृतिक निधि ने ठाकुर प्यारेलाल की जीवनी पर प्रकाश डाला। विजय मिश्र ने प सुंदर लाल शर्मा के महान कार्यो का वर्णन किया।  के के अग्रवाल ने घनश्याम सिंह गुप्ता कों संविधान निर्माताओं में उल्लेखनीय बताया। अशोक तिवारी इतिहासकार ने छत्तीसगढ़ के सेनानियों पर महत्वपूर्ण अभिलेख तैयार करने की बात कही।

संस्था के प्रमुख जागेश्वर ने नई पीढ़ी को तैयार करने का आव्हान किया। उन महान सेनानियों की स्मृति मे के किसी संस्था ने कोई आयोजन नहीं किया इसलिए छत्तीसगढ़ी समाज का यह आयोजन विशेष उल्लेखनीय है। कार्यक्रम में ऋतुराज साहू , संजीव साहू, काविश हैदरी और अनेक छत्तीसगढ़ी प्रेमी लोग उपस्थित रहे।

scroll to top