Close

धानुका एग्रीटेक के अध्यक्ष R. G.अग्रवाल ने कहा – ‘इंडिया का प्रणाम, हर किसान के नाम’

धानुका एग्रीटेक

“हमारा अभियान इंडिया का प्रणाम हर किसान के नाम हमारे किसानों की जबरदस्त मेहनत की एक स्वीकृति है और इस अभियान के माध्यम से हम उनके भारी योगदान के लिए उन्हें सलाम करते हैं।” R. G.अग्रवाल ने कहा – उन्होंने कहा कि ‘इंडिया का प्रणाम हर किसान के नाम’ अभियान हमारे किसानों की यात्रा पर प्रकाश डालता है और उनके अथक परिश्रम को सलाम करता है। भारतीय किसान साल-दर-साल कई प्रतिकूलताओं से जूझते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि न केवल पूरे देश को खिलाने के लिए बल्कि अन्य देशों को भी निर्यात करने के लिए पर्याप्त भोजन का उत्पादन किया जाए।

किसानों की मदद कर रहा है अध्यक्ष R. G.अग्रवाल

धानुका एग्रीटेक के अध्यक्ष R. G.अग्रवाल ने देश में किसानों की समस्याओं को सही ढंग से इंगित किया है जैसे – नई तकनीक को किसानों तक पहुंचने में अधिक समय लगना, प्रतिस्पर्धी बाजार द्वारा अभी तक ‘फील्ड टू फोर्क’ की अनुमति ना मिलना और अभी तक किसानों तक गुणवत्ता पूर्ण कीटनाशकों की उपलब्धता ना हो पाना। उन्होंने हमें यह भी बताया है कि कैसे धानुका किसानों को शिक्षित करने और उनके खेत में उत्पादों का प्रदर्शन करने और उन्हें नई तकनीक और अन्य समस्याओं के समाधान प्रदान करने के लिए लगभग एक हजार से भी ज्यादा फील्ड आफिसर्स को भेजकर किसानों की मदद कर रहा है।

इसे 4-11-2022 को लॉन्च किया गया था। यह केंद्र देश के कोने-कोने के किसानों को उनकी खेती में आने वाली समस्याओं को सामने रखने और उन्हें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा हल करने में मदद करेगा। इससे किसान खेती-बाड़ी के तरीकों को अच्छे से समझ पाएंगे और उनके लिए ज्यादा मुनाफा हासिल करने के नए रास्ते खुलेंगे। वह किसान दिवस के अवसर पर किसानों को हार्दिक शुभकामनाएं भी देते हैं।

कृषि क्षेत्र में देश को बड़ी तरक्की हुई है

यदि कृषि तकनीक की बात करें तो देश में इस क्षेत्र में बड़ी तरक्की हुई है। धानुका एग्रीटेक भी उन्नत फसल सुरक्षा समाधानों और सेवाओं के माध्यम से नई तकनीक से किसानों को परिचित कराने में आगे है। यह कंपनी किसानों की समर्थक है और उन्हें भविष्य में कृषि क्षेत्र का अगुवा बनने के लिए प्रेरित कर रही है। कंपनी ने किसानों की समृद्धि के लिए कई पहल की है, जैसे राजस्थान में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पांच चेक डैम बनाना। इससे “वर्षा जल संचयन” और एक “सामुदायिक जल केंद्र” का मार्ग प्रशस्त हुआ। इसने “2022 तक किसान की आमदनी दोगुनी करने” के लिए बीकानेर, भोपाल, होशियारपुर, शाहजहाँपुर, रायपुर और मोतिहारी सहित देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न “कृषक गोष्ठी” का आयोजन किया है। धानुका ने किसानों के लिए ड्रोन द्वारा स्प्रे करने के सपने को पूरा किया है। जल्द ही धानुका का ड्रोन सर्विस संपूर्ण भारत में उपलब्ध होगा।

किसानों को लाभ मिलता है

धानुका अपने खरपतवारनाशक, कीटनाशक, कवकनाशी और प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर पोर्टफोलियो के तहत क्रॉप-केयर सोल्यूशन की एक विशाल श्रृंखला प्रदान करता है। यह किसान के खेत में कीटों और रोग की समस्याओं की एक विस्तृत श्रृंखला को नियंत्रित करता है। इन उत्पादों को सटीक रिसर्च एंड डेवलपमेंट विधि से बनाया जाता है। इनसे अच्छे परिणाम की गारंटी मिलती है और किसानों को लाभ मिलता है।

R. G.अग्रवाल ने कहा

अपनी स्थापना के समय से ही, धानुका में हम अपने किसानों की बेहतरी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने में सबसे आगे रहे हैं। हम ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से काम करते हैं जो किसानों को उनकी फसल की रक्षा करने, पैदावार और मुनाफे में वृद्धि करने में सक्षम बनाते हैं।

यह भी पढ़े:-केंद्र सरकार स्कूलों के 9 से 14 साल की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर के टीके उपलब्ध कराएगी

One Comment
scroll to top