Close

नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, ललन सिंह ने दिया इस्तीफा

दिल्ली। दिल्ली में आज जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक हुई। इस दौरान ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ललन ने नीतीश के नाम का प्रस्ताव रखा.

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मैं नीतीश कुमार को बधाई देना चाहता हूं। यह जदयू का आंतरिक मामला है; हालांकि इसके कारण पार्टी में भ्रम और अविश्वास का माहौल है। इससे लोगों का भरोसा कमजोर हुआ है और ये माहौल लोकतंत्र में किसी के लिए भी उपयुक्त नहीं है।

scroll to top