Close

SARANGARH: सरपंच समेत 5 लोगों की कार खदान में गिरी, 1 की लाश बरामद

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के टिमरलगा गांव के पास पानी से भरे खदान में कार गिरने से 4 लोगों की मौत की खबर मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। टीमरलगा के सरपंच महेंद्र पटेल अपने माता-पिता, पत्नी और 15 वर्षीय बेटी के साथ ओडिशा से लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।हादसे में 15 साल की लड़की तैरकर बाहर निकल गई। उसके मुताबिक गाड़ी में 5 लोग सवार थे।

1 शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस की टीम मौके पर 4 लोगों की तलाश कर रही है। लड़की को मामूली चोट आई है। उसके मुताबिक कार से 5 लोग ओड़िसा गए हुए थे वहां लौटते समय ये हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह सभी टिमरलगा गांव लौट रहे थे। तभी गांव में शौच जाने के लिए कार को रिवर्स करने के दौरान गाड़ी नीचे पानी से भर खदान में जा गिरी। राहगीरों की मदद से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस ने 1 शव बरामद कर लिया है। पुलिस गोताखोरों की मदद से बाकी लोगों की तलाश कर रही है।

scroll to top