Close

आज का राशिफल 26 जुलाई : त्रिग्रह योग से वृषभ, मिथुन और कुंभ राशि को आज मिलेगा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

Advertisement Carousel

मेष राशि, दिन आज मिलाजुला रहेगा
मेष राशि से आज चंद्रमा चतुर्थ और पंचम भाव में गोचर करेंगे ऐसे में दिन का पहला भाग आपके लिए अनुकूल रहेगा लेकिन दिन का दूसरा भाग कुछ अधिक खर्चीला रह सकता है। आपको आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से आज बचना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। दिन के पहले भाग में आप आज सुख साधनों से आनंदित होंगे। जबकि आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से किसी प्रकार का तनाव होने की आशंका है इसलिए बातचीत में आज संयम रखें। आपके सितारे कहते हैं कि आज सेहत का ध्यान रखें। दिन दूसरा भाग लव लाइफ के मामले में अनुकूल रहेगा। दोस्तों से आपको आज सहयोग मिलेगा।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और पीपल को जल दें।



वृषभ राशि,आप सुख और आनंद पाएंगे
वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आपकी राशि से आज राशि स्वामी शुक्र निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक जीवन में भी आज आप सुख और आनंद पाएंगे। आपकी लव लाइफ आज रोमांटिक रहेगी और बच्चों से भी आप सहयोग और खुशी पाएगे। आपको आज वस्त्र और भौतिक सुख साधन मिलने का भी योग बना हुआ है। आपको आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। विदेशी क्षेत्र से भी आज लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। आप मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। शिक्षा और ज्ञान विज्ञान का विकास होगा।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को अन्न या धन का दान दें।

मिथुन राशि, कोई अच्छी खबर मिलने से प्रसन्नता होगी
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आपकी राशि में आज गुरु और शुक्र का शुभ योग बनने जा रहा है। ऐसे में आप आज आर्थिक मामलों में बेहतर योजना बनाकर काम कर पाएंगे। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी मे आपका काम सुचारू रूप से चलेगा। आप आज बच्चों के साथ तालमेल बनाए रख पाएंगे। बच्चों से संबंधित किसी जिम्मेदारी को भी आज आप निभा पाएगे। आपको आज तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। कोई चाहत भी आपकी आज पूरी हो सकती है। कला और रचनात्मक विषयों में आपकी रुचि रहेगी। दिन का दूसरा भाग अधिक रोमांटिक रहने वाला है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें और पीपल को जल भी दें।

कर्क राशि, आपका रिश्ता आज मजबूत बनेगा
आज कर्क राशि के जातकों के लिए दिन कुछ खर्चीला रहेगा लेकिन आपकी चाहत पूरी होने की आपको खुशी मिलेगी। आपकी रुचि आज शौक श्रृंगार की चीजों में बढ सकती है। लेकिन आज आपकी राशि से दूसरे भाव में चंद्रमा का और बारहवें भाव में शुक्र का गोचर होने जा रहा है तो एक तरफ कमाई होगी तो दूसरी ओर खर्च का भी संयोग बना रहेगा। सितारे बताते हैं कि आप अपने कार्यों में सफलता और सम्मान पाएंगे। पारिवारिक जीवन में आज आपका रिश्ता मजबूत होगा और आप आज मनोरंजक समय का आनंद लेंगे। आज आप किसी छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का भी आनंद ले सकते हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर आपको आज ध्यान देना होगा। लव लाइफ मे आज प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपके सितारे कहते हैं कि आज काम के साथ ही साथ आपको आराम का भी ध्यान रखना चाहिए।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

सिंह राशि, बढ़ते खर्च और सेहत का ध्यान रखना होगा
आज सिंह राशि में दिन के दूसरे भाग में चंद्रमा का गोचर होने से आपको अपने खर्च के साथ सेहत का भी ध्यान रखना होगा। आपका मानसिक तनाव आज बढ सकता है। कार्यस्थल पर आज विरोधी अधिक सक्रिय नजर आएंगे। आपको आज बिजली के उपकरण और वाहन पर धन खर्च करना होगा। आपके सगे संबंधी विदेश में हैं तो उनसे आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन में आज आपका जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा लेकिन आपको आज ससुराल पक्ष के संबंधियों के मामले में उलझने बचना चाहिए। क्रोध और वाणी पर भी आज सितारे संयम रखने की सलाह दे रहे हैं। माता-पिता बीमार चल रहे हैं तो आज उनकी सेहत में सुधार होगा। शिक्षा के मामले मे आज का दिन अनुकूल रहेगा।​
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज देवी काली की पूजा करनी चाहिए और काली चालीसा का पाठ करना चहिए।

कन्या राशि,दिन का दूसरा भाग अधिक खर्चीला रहेगा
कन्या राशि के सितारे बताते हैं कि आपको आज अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। आपकी राशि से आज ग्यारहवें उपरांत बारहवें भाव में चंद्रमा का गोचर होने जा रहा है ऐसे में दिन का पहला भाग ठीक लेकिन दूसरे भाग अधिक खर्चीला रहेगा। आपको आज शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपनी शिक्षा पर आपको आज फोकस करने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आपका आज किसी बात को लेकर मतभेद भी हो सकता है। बिजनेस में आज आपको लाभ मिलेगा लेकिन अपेक्षा से कम लाभ की वजह से आपका मन खिन्न हो सकता है। दोस्तों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा, लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ बातचीत में संयम रखना होगा नहीं तो उनकी नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। आप आज शनि स्तोत्र का पाठ करें तो लाभदायक रहेगा।

तुला राशि,काम में आज सफलता पाएंगे
सितारे कहते हैं कि आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आज आपको अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी। आपको अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। लेकिन जरूरी यह भी है कि आप आज विरोधियों से सतर्क भी रहें। सलाह है कि आज आप हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचें। आपको आज सगे संबंधियों से मिलने का भी मौका मिलेगा। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी। किसी दूर रहने वाले सगे संबंधी से भी आपको आज सहयोग मिलेगा। आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो वह आपको वापस मिल सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि,जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा
आज शनिवार का दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। सितारे कहते हैं कि खर्च में वृद्धि होने का साथ ही साथ आर्थिक स्थिति में आज उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपके ऊपर आज काम का दबाव भी रहेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपको आज जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा और इनकी बातों की अनदेखी करने से बचना होगा। लव लाइफ के मामले में आज का दिन बहुत अच्छा है। आप एक दूसरे के साथ रोमांटिक समय का आनंद ले पाएगे। जोखिम लेना आज हानिकारक हो सकता है, इसलिए आज जो भी काम करें उसमें सतर्कता बनाए रखें।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करना शुभ रहेगा।

धनु राशि, आपके लिए दिन शुभ और लाभदायक होगा
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए विशेष रूप से शुभ और लाभदायक होगा। आप अपने विरोधियों और शत्रुओं को आज मात देने में सफल रहेंगे। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उनकी सेहत में भी सुधार होगा। आपको आज अपने शौक को पूरा करने का मौका मिलेगा। आपकी लव लाइफ भी आज अच्छी रहेगी। आपके घर पर आज रिश्तेदारों और मित्रों का आगमन हो सकता है। आप आज मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। शाम का समय आपका परिवार के साथ मनोरंजन मे बीतेगा। आपको आज कोई उपहार भी मिल सकता है। पिता पक्ष से आपको आज फायदा हो सकता है।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद को अन्न और वस्त्र का दान करें।

मकर राशि,सेहत को लेकर सजग रहने की जरूरत है
आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिश्रित रहने वाला है। इस राशि के जातकों को आज अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। अधिकारीगण आपके काम पर आज नजर बनाए रखेगे। आपके गुप्त शत्रु आज आपको नुकसान पहुंचा सकते है इसलिए आपको आज अपनी योजनाओं के बार मे सभी से बात करने से बचना चाहिए। बीमार चल रहे जातकों को आज अपनी सेहत के प्रति सजग रहना होगा नहीं तो आपकी परेशानी आज बढ सकती है। आर्थिक मामलों में आज का दिन खर्चीला रहेगा, दिन के दूसरे भाग में आज अचानक खर्च का संयोग बन सकता है। किसी अचानक आने वाली स्थिति की वजह से आपको अपनी योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। वैसे आज आपको दोस्तों और भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों और जीवनसाथी से भी आप खुशी और सहयोग पाएंगे।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का अभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

कुंभ राशि, सफलता से मन आनंदित होगा
कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सकारात्मक और अनुकूल रहेगा। आपको खुशी और सफलता से आनंद की प्राप्ति होगी। आपके जीवन में नए रिश्ते बन सकते हैं और परिचय का दायरा आज बढ सकता है। आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका भी मिल सकता है। पैसों के मामले में भी आज आपको फायदा हो सकता है। आप अपनी कमाई और खर्च के बीच आज संतुलन बनाए रख पाएंगे। कोई पुरानी चाहत आज पूरी होने से आपको खुशी मिलेगी। आप आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिता पाएंगे। आज यात्रा का भी संयोग बन रहा है। जो लोग होटल अथवा किराना कारोबार से जुड़े हुए हैं उनकी कमाई आज अच्छी होगी।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शनि स्तोत्र का पाठ करें और काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

मीन राशि,भाग्य के देवता मेहरबान रहेंगे
मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप पर भाग्य के देवता मेहरबान रहेंगे। आपको आज अपनी मेहनत से बढ़कर लाभ मिलेगा। कमाई में भी आज वृद्धि होगी। आपका काम और कारोबार आज आगे बढता रहेगा। आप आज किसी अपरिचित व्यक्ति से भी मदद प्राप्त कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपकी खुशियां आज बनी रहेंगी। किसी सगे संबंधी से भी आपकी आज मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ में प्रेम और रोमांच आज बना रहेगा। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात आज आगे बढ़ सकती है। संतान की सफलता से मन आनंदित होगा। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आज आपको वसूली का प्रयास करना चाहिए, धन वापस मिल सकता है। धर्म कर्म के काम में मन लगेगा। सुख साधनों पर धन खर्च होगा।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीहरि स्तोत्र का पाठ लाभदायक होगा, जल में काले तिल मिलाकर पीपल को अर्पित करें।

 

scroll to top