#प्रदेश

CG Breaking : राजधानी के इस इलाके से दो नक्सलियों को पुलिस ने कित्या गिरफ्तार, नाम और पहचान बदलकर रह रहे थे किराए के मकान में

Advertisement Carousel

रायपुर। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के चंगोराभांठा से दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। दोनों ही लम्बे वक़्त से इलाके में नाम और पहचान बदलकर किराये के मकान में रह रही थी। हिरासत में लिए गए महिला नक्सलियों का नाम जग्गू और कमला है। इनमें महिला नक्सली बस्तर संभाग के बीजापुर की रहने वाली है।

गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और उन्हें हिरासत में ले लिया। फिलहाल दोनों से ही कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि, स्थानीय पुलिस को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें एसआईटी की तरफ से गिरफ्तारी की भी सूचना नहीं थी। दोनों माओवादी जंगल से भागकर, राजधानी में नाम बदलकर, किराए के मकान में रह रहे थे। इस गिरफ्तारी के साथ ही किरायेदारों की जानकारी पुलिस थाने में देने वाले आदेश की भी पोल खुल गई है।