#प्रदेश

अभनपुर में भीषण सड़क हादसा: मिनी हाइवा और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत

Advertisement Carousel

अभनपुर। अभनपुर थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना बजरंगपुर टोल नाका के पास रात करीब 1:30 बजे उस समय हुई जब एक मिनी हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला।

घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान भागवत राम साहू (65) निवासी पारागांव, सुमित यादव (19) निवासी नवागांव (कुरूद, धमतरी) और दीपक पटेल (22) निवासी कातलबोड़ (कुरूद, धमतरी) के रूप में हुई है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर मर्ग कायम कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।