#प्रदेश

CGBSE Result Breaking :छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट घोषित: टॉपर्स की सूची जारी, महासमुंद की बेटियों ने मारी बाजी

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में रिजल्ट जारी किया। इस मौके पर टॉपर्स की आधिकारिक सूची भी सार्वजनिक की गई।

10वीं बोर्ड में महासमुंद का दबदबा

इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में टॉप 3 में महासमुंद जिले की दो छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। सभी टॉपर्स ने 594 अंक (99.00%) हासिल किए हैं।

संध्या नायक – एकलव्य इंग्लिश स्कूल, अर्जुंदा
परीरानी प्रधान – एकलव्य स्कूल, बलोदा
अंशुल शर्मा – मुंगेली

परीक्षार्थियों का आंकड़ा

हाई स्कूल (10वीं):

कुल छात्र: 3,20,535
बालक: 1,42,881
बालिकाएं: 1,77,654
परीक्षा केंद्र: 2,510

हायर सेकेंडरी (12वीं):

कुल छात्र: 2,45,785
बालक: 1,02,975
बालिकाएं: 1,42,810
परीक्षा केंद्र: 2,395
रिजल्ट कैसे चेक करें

छात्र इन स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं:

० cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं
० “CGBSE Class 10 Result 2026” या “CGBSE Class 12 Result 2026” पर क्लिक करें
० रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा भरें
० मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी
० डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

SMS से रिजल्ट देखने का तरीका
10वीं के लिए: CG10 <रोल नंबर> लिखकर 56263 पर भेजें