#crime #प्रदेश

उड़ीसा से महासमुंद गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एम्बुलेंस से 77 किलो मादक पदार्थ जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

Advertisement Carousel

महासमुंद। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जिले में लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने टेमरी जांच नाका पर घेराबंदी कर एक एम्बुलेंस वाहन क्रमांक एम.एच. 13 सी.यू. 0707 को रोका। उसके साथ चल रही पायलटिंग कार एम.एच. 12 एन.बी. 5277 को भी जांच के लिए रोका गया। पूछताछ में एम्बुलेंस में गांजा होने की पुष्टि हुई।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें लगभग 77 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। यह मादक पदार्थ उड़ीसा से महासमुंद की ओर तस्करी कर लाया जा रहा था।

पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ अप.क्र. 68/2026, धारा 20(B)(II)(C) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

आकाश उर्फ अक्षय जाधव (एंबुलेंस चालक)
लिंबाजी जाधव
धनंजय लोखंडे
प्रथमेश पिंगले
अजय काले

जप्त सामग्री में शामिल हैं:

77 किग्रा गांजा (कीमत लगभग 38,50,000 रुपये)
एम्बुलेंस वाहन (लगभग 80,000 रुपये)
पायलटिंग कार (लगभग 3,00,000 रुपये)
5 मोबाइल फोन (लगभग 95,000 रुपये)

कुल मिलाकर पुलिस ने लगभग 50,45,000 रुपये की संपत्ति जब्त की है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और इस नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।