#प्रदेश

CG Breaking : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में चली गोली ,भरे बाजार में ज्वेलरी कारोबारी की हत्या

Advertisement Carousel

 

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कोटमी गांव के भरे बाजार में गोलीबारी की घटना सामने आई। इस हमले में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, घटना बाजार क्षेत्र में हुई, जहां अचानक चली गोली से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। गोली चलाने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।