#प्रदेश

रायपुर में जुटेंगे देशभर के 1000 से अधिक सीए विद्यार्थी, 6-7 जून को होगा राष्ट्रीय सम्मेलन ‘कर्तव्य 2026’

Advertisement Carousel

 

रायपुर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) के बोर्ड ऑफ स्टडीज़ (ऑपरेशंस) के तत्वावधान में तथा रायपुर शाखा (CIRC) एवं CICASA के संयुक्त प्रयास से 6 और 7 जून 2026 को राजधानी रायपुर में ‘कर्तव्य 2026 – राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर से 1000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंसी विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

“SYNC – Strategy, Youth, Network & Change” थीम पर आधारित इस सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व विकास, नेटवर्किंग और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता से जोड़ना है। आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को सीखने, संवाद करने और अपने कौशल को निखारने का व्यापक मंच मिलेगा।

सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित वक्ता, उद्योग विशेषज्ञ और प्रेरणादायी व्यक्तित्व विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के दौरान तकनीकी सत्र, प्रेरक व्याख्यान, पेपर प्रेजेंटेशन, संवादात्मक चर्चाएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।

उद्घाटन सत्र में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका , केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू तथा रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा सहित कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति प्रस्तावित है।

रायपुर शाखा की अध्यक्षा सीए रश्मि वर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन विद्यार्थियों को शैक्षणिक और व्यावसायिक मार्गदर्शन के साथ-साथ नेतृत्व कौशल और व्यक्तित्व विकास के लिए भी प्रेरित करेगा। वहीं CICASA अध्यक्ष सीए संस्कार अग्रवाल ने देशभर के सीए विद्यार्थियों से इस राष्ट्रीय आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने का आह्वान किया है।

पंजीकरण के लिए:
ICAI BOS Activities Portal