#प्रदेश

9 जून को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई अहम् मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Advertisement Carousel

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 9 जून को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी।

बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, नीतिगत प्रस्तावों और विकास कार्यों की समीक्षा किए जाने की संभावना है। साथ ही कई अहम प्रशासनिक और जनहित से जुड़े निर्णयों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है।

कैबिनेट बैठक को लेकर सभी विभागों ने अपने-अपने प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं, जिन्हें मंत्रिपरिषद के समक्ष रखा जाएगा। बैठक के बाद लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।