#प्रदेश

निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति: साय सरकार ने जारी की सूची, रायपुर नगर निगम को मिले 11 नामांकित पार्षद

Advertisement Carousel

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के नगर निगमों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में एल्डरमैन (नामांकित पार्षद) की नियुक्ति कर दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की ओर से गुरुवार देर शाम इसकी आधिकारिक सूची जारी की गई।

जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में पार्षदों की संख्या के आधार पर एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं। राजधानी रायपुर नगर निगम में 11 एल्डरमैन नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें नगर निगम की कार्यवाही और विभिन्न समितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का अवसर मिलेगा।

सरकार द्वारा जारी सूची में प्रदेश के सभी नगर निगम, नगरपालिका परिषद और नगर पंचायतों के लिए नामांकित पार्षदों के नाम शामिल हैं। एल्डरमैन की नियुक्ति के बाद अब निकायों में समितियों के गठन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में भी तेजी आने की संभावना है।

राज्य सरकार के इस फैसले के साथ ही प्रदेश के नगरीय निकायों में लंबे समय से लंबित एल्डरमैन नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अब सभी निकायों में निर्वाचित पार्षदों के साथ नामांकित पार्षद भी स्थानीय विकास और प्रशासनिक कार्यों में अपनी भूमिका निभाएंगे।