CG Transfer : रायपुर में तहसीलदारों का बड़ा फेरबदल, कलेक्टर ने जारी किए तबादला आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर ने जिले के कई तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। नई पदस्थापना के तहत आरंग, धरसीवां, मंदिर हसौद, खरोरा और गोबरा नवापारा के तहसीलदारों को इधर से उधर किया गया है।
प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से यह तबादला आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
देखें तबादला सूची –






