#प्रदेश

राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में फहराया तिरंगा, 6 मोबाइल एम्बुलेंस को भी दिखाई हरी झंडी

Advertisement Carousel

० परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, लोकभवन के कर्मचारियों और उनके परिवारों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

रायपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं।

 

ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कर्मचारियों के परिजनों और बच्चों से आत्मीय मुलाकात की तथा बच्चों को टॉफी और मिठाई वितरित की।

कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव सुश्री निधि साहू समेत लोकभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

उत्तर छत्तीसगढ़ को मिलेंगी 6 मोबाइल एम्बुलेंस

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन से 6 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।ये एम्बुलेंस महारत्न कंपनी REC के CSR सहयोग से भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी को उपलब्ध कराई गई हैं। इनका संचालन उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में किया जाएगा।
इन मोबाइल एम्बुलेंस के जरिए संबंधित क्षेत्रों में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।