#प्रदेश

पॉवर कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी विकास शर्मा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के जनसंपर्क अधिकारी विकास शर्मा को प्रबंध निदेशक पदक से सम्मानित किया गया है। पॉवर कंपनी के गौरवशाली इतिहास, विकास यात्रा, उपलब्धियों, वर्तमान कार्यप्रणाली एवं भावी योजनाओं को समाहित करते हुए ‘सफलता का सफरनामा’ पुस्तक के संकलन, लेखन एवं संपादन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

पॉवर कंपनी मुख्यालय में आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने श्री शर्मा को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ने श्री शर्मा की साहित्यिक एवं संस्थागत उपलब्धि, समर्पण, सृजनात्मक सोच और उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। उन्होंने ‘सफलता का सफरनामा’ को पावर कंपनी की गौरवशाली यात्रा एवं उपलब्धियों को दस्तावेज के रूप में संजोने का महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

श्री शर्मा ने बताया कि करीब 10 माह के अथक प्रयासों से पुस्तक को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने इस दौरान सामने आई चुनौतियों के बीच अधिकारियों एवं सहकर्मियों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा को सफलता का सफरनामा पुस्तक लेखन के लिए पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पी आर एस आई) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय पुरस्कार भी प्रदान किया गया है।