#Uncategorized

छत्तीसगढ़ में 18 नेताओं को मंत्री दर्जा, 3 को कैबिनेट तो 15 को मिला राज्य मंत्री का दर्जा

Advertisement Carousel

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगमों, बोर्डों और आयोगों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक कुल 18 पदाधिकारियों को यह दर्जा दिया गया है। इनमें 3 को कैबिनेट मंत्री और 15 को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है।

इन्हें मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
रामलाल चौहान — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
रूप सिंह मंडावी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग
डॉ. ममता साहू — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग

15 पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा
गौरीशंकर श्रीवास — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड
आनंद निषाद — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड
राजेश कुमार राजपूत — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या बोर्ड
राजेंद्र नायक — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शाकम्भरी बोर्ड
सुधीर गौतम — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग
एजाज मिर्जा बेग — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी
भोजराज देवांगन — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विकास एवं विपणन संघ
प्रभात मिश्रा — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य राजभाषा आयोग
सुषमा जेठानी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सिंधी अकादमी
शशिकांत द्विवेदी — अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ
डॉ. जे.पी. शर्मा — उपाध्यक्ष, रायपुर विकास प्राधिकरण
किशोर महानंद — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण बोर्ड
आनंद कुमार तिवारी (राजीव लोचन दास महाराज) — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग
वेदराम मनहरे — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग
मंगल दास ठाकुर — उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद संबंधित निगमों, बोर्डों और आयोगों के इन पदाधिकारियों को अब उनके निर्धारित पद के अनुसार कैबिनेट मंत्री या राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त होगा।