#प्रदेश

Amit Shah CG Visit: आज रायपुर आएंगे अमित शाह, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल; महतारी वंदन की 33वीं किस्त करेंगे जारी

Advertisement Carousel

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाह आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल और विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त भी जारी करेंगे।

दोपहर 3:05 बजे रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12:55 बजे दिल्ली स्थित 6ए, कृष्णा मेनन मार्ग से रवाना होंगे। दोपहर 1:15 बजे पालम एयरफोर्स टेक्निकल एरिया पहुंचेंगे और वहां से 1:20 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

उनके दोपहर 3:05 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है। एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से पंडरी के मंडी रोड स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल जाएंगे। दोपहर 3:30 बजे अस्पताल पहुंचने के बाद शाम 5 बजे तक लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का करेंगे लोकार्पण

अस्पताल के कार्यक्रम के बाद अमित शाह शाम 5:05 बजे नया रायपुर के सेक्टर-16 स्थित पीपल वन के लिए रवाना होंगे। शाम 5:30 बजे वहां पहुंचने के बाद 5:35 से 5:45 बजे तक विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे।

इसके बाद शाम 5:50 बजे पीपल वन से रवाना होकर राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे।

राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री शाम 5:55 बजे नया रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे।

इस दौरान वे प्रदेश की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात 8 बजे सड़क मार्ग से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात 8:15 बजे एयरपोर्ट पहुंचने और 8:20 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करने का कार्यक्रम निर्धारित है।

अमित शाह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

समयनिर्धारित कार्यक्रम
दोपहर 12:55 बजेदिल्ली से रवाना
दोपहर 1:20 बजेरायपुर के लिए उड़ान
दोपहर 3:05 बजेरायपुर एयरपोर्ट आगमन
दोपहर 3:30 बजेआर्टेमिस शांति हॉस्पिटल पहुंचेंगे
शाम 5:05 बजेपीपल वन के लिए रवाना
शाम 5:35–5:45 बजेविकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण
शाम 5:55 बजेराज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे
शाम 6 से रात 8 बजेराज्योत्सव समापन समारोह
रात 8:20 बजेदिल्ली के लिए रवाना