Amit Shah CG Visit: आज रायपुर आएंगे अमित शाह, राज्योत्सव के समापन समारोह में होंगे शामिल; महतारी वंदन की 33वीं किस्त करेंगे जारी

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाह आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल और विकसित भारत संकल्प पार्क (पीपल वन) का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नया रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त भी जारी करेंगे। दोपहर 3:05 बजे रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 12:55 बजे दिल्ली स्थित 6ए, कृष्णा मेनन मार्ग से रवाना होंगे। दोपहर 1:15 बजे पालम एयरफोर्स […]