गौमांस विवाद के बाद धमतरी में बुलडोजर कार्रवाई,स्थानीय लोगों के विरोध से बढ़ा तनाव
धमतरी। कथित गौमांस बरामदगी मामले के बाद धमतरी के साल्हेवारपारा वार्ड स्थित गाड़ापारा में नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर माहौल गरमा गया। हिंदू संगठनों की मांग पर निगम की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर तैनाती बढ़ाई गई। विरोध के चलते बुलडोजर कार्रवाई कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी, हालांकि निगम अमला हथौड़ों की मदद से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखता रहा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्हें पर्याप्त समय और वैकल्पिक व्यवस्था दिए बिना मकान […]


