CG Breaking : कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को प्रति एकड़ ₹15 हजार, 240 ई-बसों को हरी झंडी, पावर कंपनी का IPO भी मंजूर

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में हुई कैबिनेट बैठक में किसानों, बिजली, परिवहन, योग, खाद्य सुरक्षा और खनन क्षेत्र से जुड़े कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। मंत्रिपरिषद ने जहां खरीफ-2026 से किसानों को फसल विविधीकरण के लिए प्रति एकड़ 15 हजार रुपये की सहायता देने का निर्णय लिया, वहीं राज्य की पावर ट्रांसमिशन कंपनी को आईपीओ के जरिए शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की सैद्धांतिक मंजूरी भी प्रदान की गई। किसानों के लिए बड़ी सौगात कैबिनेट ने खरीफ-2026 से कृषक उन्नति योजना के नए स्वरूप को मंजूरी देते हुए धान की जगह दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी और कपास […]

घर में चल रही पटाखा फैक्टरी बनी मौत का कारण! धमाकों से दहला जयपुर, 3 की मौत, कई जिंदगी-मौत से जूझ रहे

  जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक रिहायशी इलाके में संचालित पटाखा फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई। आग के साथ हुए जोरदार धमाकों ने पूरे इलाके को दहला दिया। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा जयपुर के खो नागोरियान क्षेत्र में हुआ, जहां एक मकान के भीतर कथित तौर पर पटाखे बनाने का काम चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक आग भड़कने के बाद एक […]

CG Accident : जशपुर में बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

  जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया, जबकि कई लोग घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। जानकारी के अनुसार ओम ट्रैवल्स की बस मंगलवार सुबह सुरंगपानी से यात्रियों को लेकर पथलगांव जा रही थी। जब बस बागबहार थाना क्षेत्र के खाडामाचा के पास पहुंची, तभी चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क से नीचे […]

बलरामपुर में दंतैल का कहर: सुबह शौच के लिए निकले दंपति को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत

  बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगली हाथी के हमले ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। मंगलवार तड़के शौच के लिए घर से निकले पति-पत्नी पर एक दंतैल हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार यह घटना राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कुंदी कला गांव के बांधपारा जंगल के समीप हुई। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5 बजे दंपति रोजाना की तरह शौच के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान जंगल के पास उनका सामना हाथियों के दल से बिछड़े […]

पुरुषोत्तम मास में श्री जैतू साव मठ परिसर में लगाए गए 11 फलदार वृक्ष

  रायपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर पुरानी बस्ती स्थित श्री जैतू साव मठ परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत 11 फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, मातृ सम्मान एवं धार्मिक पुण्य अर्जन का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में आम, अमरूद, जामुन, नींबू सहित विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया गया। उपस्थित जनों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी, सुमित तिवारी, उज्जवल ठाकुर, सौरभ मिश्र एवं दीपक पाठक ,संदिप उपाध्याय उपस्थित रहे। सभी ने वृक्षारोपण को समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान […]

ट्रंप प्रशासन को झटका: H-1B वीजा पर 83 लाख रुपये की अतिरिक्त फीस रद्द, भारतीय पेशेवरों को बड़ी राहत

  वॉशिंगटन। अमेरिका में काम करने का सपना देखने वाले लाखों विदेशी पेशेवरों, खासकर भारतीय आईटी विशेषज्ञों के लिए बड़ी राहत की खबर है। एक संघीय अदालत ने नए H-1B वीजा आवेदनों पर प्रस्तावित 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपये) की अतिरिक्त फीस को गैरकानूनी करार देते हुए रद्द करने का आदेश दिया है। इस फैसले को ट्रंप प्रशासन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अदालत ने शुल्क को बताया गैरकानूनी बोस्टन की संघीय अदालत के जिला न्यायाधीश लियो सोरोकिन ने अपने फैसले में कहा कि संघीय सरकार के पास इतनी बड़ी अतिरिक्त फीस लगाने का स्पष्ट कानूनी अधिकार नहीं था। इसलिए यह निर्णय अमेरिकी कानून की […]

खान सर को बड़ी राहत: पटना कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई जारी

  पटना। फायरिंग मामले में नामजद मशहूर शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के निदेशक फैजल खान (खान सर) को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए फिलहाल गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। हत्या के प्रयास और अवैध हथियार इस्तेमाल जैसी गंभीर धाराओं में दर्ज मामले के बीच कोर्ट के इस फैसले को खान सर के लिए अहम राहत माना जा रहा है। सोमवार को खान सर की ओर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। उनके अधिवक्ता अरविंद कुमार मउआर ने कोर्ट में पक्ष रखते हुए दावा किया कि […]

26/11 के अनसुने नायकों को मिला सम्मान, ‘भारत भाग्य विधाता’ की स्क्रीनिंग में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय और कंगना रनौत

  रायपुर। मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के दौरान अपनी जान जोखिम में डालकर घायलों की सेवा करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के साहस को पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सोमवार को रायपुर में आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत, फिल्म निर्देशक मनोज तापड़िया सहित फिल्म जगत, राजनीति और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अनेक लोग शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फिल्म उन अनसुने नायकों को समर्पित है, जिनकी सेवा और बलिदान को समाज में पर्याप्त पहचान नहीं मिल पाती। राजधानी के जोरा मॉल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या […]

सीएम साय के प्रधान सचिव सुबोध सिंह एक्शन मोड में, कानून-व्यवस्था और जनशिकायतों पर सीधी नजर; बड़े प्रशासनिक फेरबदल के संकेत

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जवाबदेही को लेकर सरकार अब और सख्त नजर आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रधान सचिव सुबोध कुमार सिंह ने कानून-व्यवस्था और जनशिकायतों की मॉनिटरिंग सीधे अपने हाथ में ले ली है। सूत्रों के मुताबिक, अब जिलों में कलेक्टर-एसपी से लेकर मंत्रालय के अधिकारियों तक की कार्यशैली का मूल्यांकन इन्हीं मानकों के आधार पर किया जाएगा। इसी बीच सुशासन तिहार से मिले फीडबैक के बाद राज्य के मैदानी अमले में बड़े पैमाने पर फेरबदल की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। परफॉरमेंस के आधार पर होगा मूल्यांकन विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सरकार अब प्रशासनिक मशीनरी की कार्यक्षमता को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना […]

एसईसीएल ने बिलासपुर में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का किया शुभारंभ

0 ₹4.72 करोड़ की सीएसआर परियोजना के तहत बिलासपुर जिले की 200 आंगनबाड़ियों का हो रहा उन्नयन बिलासपुर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत बिलासपुर के लिंगियाडीह में विकसित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। यह केंद्र बिलासपुर जिले की 200 आंगनबाड़ियों के आधुनिकीकरण एवं उन्नयन के लिए ₹4.72 करोड़ की लागत से संचालित परियोजना का हिस्सा है। इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा और बेहतर सुविधाएं बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव तैयार करती हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के लिए सीखने का बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगा। […]