पेलमा कोल माइन परियोजना की लोक सुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, विकास और रोजगार की उम्मीदों को मिला समर्थन

  रायगढ़। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की प्रस्तावित पेलमा ओपन कास्ट कोल माइन परियोजना को लेकर आयोजित लोक सुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की भागीदारी देखने को मिली। ग्राम पेलमा में आयोजित इस जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विकास, रोजगार सृजन और आधारभूत सुविधाओं को लेकर लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण जनसहभागिता और परियोजना के प्रति समर्थन का माहौल नजर आया। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के निर्धारित प्रावधानों के तहत आयोजित इस लोक सुनवाई की अध्यक्षता अपर जिला दंडाधिकारी (ADM) अपूर्व प्रियेश टोप्पो ने की। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल (CECB) के क्षेत्रीय अधिकारी मानवेंद्र शेखर पांडेय […]

रायपुर में प्री-मानसून की दस्तक: देर रात बारिश से मिली राहत, 3 दिनों में छत्तीसगढ़ पहुंच सकता है मानसून

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक अब ज्यादा दूर नहीं है। राजधानी रायपुर में सोमवार देर रात हुई तेज बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के भीतर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 11 जून के बाद बारिश की गतिविधियों में और तेजी आ सकती है, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल सकता है। 11 जून से बढ़ सकती हैं बारिश की गतिविधियां मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने […]

आज का राशिफल 9 जून : मेष-मकर को मिलेगा किस्मत का साथ, वृष-कन्या राशि वालों की बातों का होगा असर, देखें अपना भविष्यफल

मेष राशि: आज घर की दहलीज पर किस्मत ने दी है दस्तक मेष राशि वालों को आज बाहर की भागदौड़ से ज्यादा घर में रहना फायदेमंद रहेगा। बारहवें घर में चंद्रदेव मीन राशि के पूर्व भाद्रपद नक्षत्र पर बैठे हैं और यह नक्षत्र उन लोगों को ताकत देता है जो खुद से बात करना जानते हैं। सुबह कुछ देर अकेले बैठें, मन को खाली करें और आप पाएंगे कि दिन का बाकी हिस्सा कहीं ज्यादा आसान लगेगा। मंगलदेव अपनी ही राशि पर हैं तो हौसला और ऊर्जा बनी रहेगी, बस इसे सही जगह लगाएं। चौथे घर में बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव एक साथ हैं और यह युति घर के लिए किसी […]

आज का पंचांग 9 जून : आज अधिक मास नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंग्रेजी तारीख 9 जून 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु। राहुकाल दोपहर 03:30 से 05:00 बजे तक। नवमी तिथि अगले दिन तड़के 02 बजकर 34 मिनट (10 जून) तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। पूर्व भाद्रपद नक्षत्र प्रातः 09 बजकर 39 मिनट तक उपरांत उत्तरभाद्रपद नक्षत्र का आरंभ। प्रीति योग प्रातः 08 बजकर 18 मिनट तक उपरांत आयुष्मान योग का आरंभ। तैतिल करण दोपहर 03 बजकर 05 मिनट तक उपरांत गरज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि कृष्ण नवमी – अगले दिन तड़के 02:34 बजे (10 जून) तक, फिर दशमी योग प्रीति – प्रातः 08:18 बजे तक, फिर आयुष्मान करण […]

टीएमसी में बढ़ा सियासी संकट : सांसद काकोली घोष का बड़ा दावा, 20 सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने की जताई इच्छा

  नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर जारी असंतोष के बीच पार्टी की लोकसभा सांसद काकोली घोष दस्तीदार के एक दावे ने राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। काकोली घोष ने दावा किया है कि टीएमसी के करीब 20 सांसदों ने भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को समर्थन देने की इच्छा जताई है और इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र भी भेजा गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि 20 सांसदों के हस्ताक्षर वाला पत्र लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजा गया है। उन्होंने दावा किया कि यह फैसला सांसदों के बीच […]

रायपुर पहुंचीं सांसद-अभिनेत्री कंगना रनौत, ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में होंगी शामिल

  रायपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut सोमवार को फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की पहली स्क्रीनिंग में शामिल होने रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक Anuj Sharma, महापौर Meenal Choubey समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जोरा स्थित मॉल में आयोजित विशेष स्क्रीनिंग में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। फिल्म के निर्देशक Manoj Tapadia भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे और मीडिया व दर्शकों से संवाद करेंगे। बताया जा रहा है कि ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमले के बाद स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षा बलों और आपदा से जुड़े कर्मचारियों के साहस, समर्पण […]

केरल में शिगेला संक्रमण का खतरा बढ़ा, 4 वर्षीय बच्चे की मौत; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

  ० 126 मामलों की पुष्टि, बच्चों में संक्रमण का बढ़ता खतरा; उबला पानी पीने और स्वच्छता बरतने की अपील तिरुवनंतपुरम। केरल में एक बार फिर संक्रामक बीमारी ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में तेजी से फैल रहे शिगेला संक्रमण (शिगेलोसिस) के बीच एक 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक शिगेला संक्रमण के 126 मामले सामने आ चुके हैं, जिसके बाद निगरानी और बचाव उपायों को और सख्त कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शिगेला संक्रमण से पीड़ित तीन बच्चों को भर्ती कराया गया था। इनमें से दो बच्चों […]

TMC को बड़ा झटका! राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, पार्टी नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप

० ’15 साल के शासन से जनता परेशान थी’, इस्तीफे के बाद टीएमसी पर साधा निशाना कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा की सदस्यता और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के साथ ही उन्होंने टीएमसी नेतृत्व और पार्टी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सुखेंदु शेखर रॉय ने अपने इस्तीफे में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने हालिया विधानसभा चुनाव में बड़ा फैसला लेते हुए टीएमसी के 15 वर्षों के शासन को नकार दिया। उन्होंने दावा किया कि राज्य में भ्रष्टाचार, महिलाओं की सुरक्षा, […]

टाइगर रिजर्व में हाथी का कहर, दो श्रमिकों को कुचलकर मार डाला,इलाके में दहशत का माहौल

० सड़क निर्माण कार्य के दौरान देर रात हुआ हमला मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से सटे गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक जंगली हाथी ने सड़क निर्माण कार्य में लगे दो श्रमिकों पर हमला कर उन्हें कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, टाइगर रिजर्व क्षेत्र के देवसील गांव की आगे बस्ती में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। निर्माण स्थल पर जेसीबी मशीनों के साथ कई श्रमिक काम कर रहे थे। देर रात काम खत्म होने के बाद श्रमिक खाना खाकर आग […]

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी को लिखा पत्र, चुनावी जीत को बताया जनविश्वास की ताकत

० डा. कुलदीप सोलंकी के पत्र का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, महिलाओं के रिकॉर्ड मतदान की भी सराहना रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में एनडीए को मिली सफलता पर बधाई देने वाले पत्र के जवाब में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी का आभार व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि देशवासियों का स्नेह, विश्वास और समर्थन ही राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी शक्ति है। जानकारी के अनुसार, डॉ. कुलदीप सोलंकी ने विधानसभा चुनावों में एनडीए की सफलता और विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री को बधाई संदेश […]