आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्री मोहन मरकाम ने ली विभागीय बैठक
० बैठक में ली विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी रायपुर।आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण मंत्री श्री मोहन मरकाम ने शुक्रवार 14 जुलाई को पदभार ग्रहण करने के बाद आज 15 जुलाई को न्यू सर्किट हाउस रायपुर में विभागीय अधिकारियों के साथ परिचयात्मक सौजन्य बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री श्री मोहन मरकाम ने विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक वर्ग के जनसंख्या का 85 प्रतिशत से अधिक का उनके हितार्थ का योजना संचालित हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता के साथ संचालित […]



