भारतीय न्याय संहिता के तहत CBI ने दर्ज किया पहला केस, दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों पर लगा 10 लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप

दिल्ली। केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने हाल ही में प्रभाव में आई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपनी पहली प्राथमिकी दर्ज की। अधिकारियों ने गुरूवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सीबीआई ने तिहाड़ जेल में बंद एक व्यक्ति की रिहाई में मदद के लिए कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के लिए दिल्ली पुलिस के दो अधिकारियों के खिलाफ यह प्राथमिकी दर्ज की। बीएनएस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की जगह ली है। अधिकारियों ने बताया कि मौरिस नगर स्थित स्वापक प्रकोष्ठ में तैनात हेड कॉन्स्टेबल रवीन्द्र ढाका और प्रवीण सैनी के खिलाफ बीएनएस 61 (2) के तहत बुधवार शाम को प्राथमिकी दर्ज की […]

जनदर्शन में मुख्यमंत्री से 3300 से अधिक शासकीय स्कूलों में रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की

० 3300 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य की पदस्थापना का 11 वर्षों से हैं इंतजार ० पूर्णकालिक प्राचार्य की पदस्थापना से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में होगा समुचित सुधार , शिक्षा हित में प्राचार्य पदोन्नति का आदेश शीघ्र जारी करें – सतीश प्रकाश सिंह प्रदेश संयोजक रायपुर। “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने कारगर पहल की हैं। प्रदेश में विगत 11 वर्षो से 3300 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पात्रता […]

जनदर्शन में दिए आवेदन पर हुई कार्रवाई की जानकारी लोगों को ऑनलाइन पोर्टल पर मिलेगी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनदर्शन पहुंचने वाले लोगों को उनके आवेदन पर हुई कार्रवाई की अपडेट जानकारी जनदर्शन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे मिलेगी। इसके लिए जनदर्शन पोर्टल में आवेदक को अपना टोकन नंबर डालना होगा। आज 4 जुलाई गुरूवार को आयोजित जनदर्शन में 1700 से अधिक आवेदन लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौपें। इससे पूर्व 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 1500 से अधिक आवेदन मिले थे, जिनका निराकरण संबंधित विभागों द्वारा तेजी से किया जा रहा है। जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचने वाले लोगों के लिए चाय और बिस्कुट की मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जनदर्शन […]

क्रेडा में पूर्व से अनुबंधित सेवाकर्ता इकाईयों की अनुचित मांगों से प्रदेश में सौर संयंत्रों के संधारण एवं रखरखाव का कार्य हुआ प्रभावित

  रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में स्थापित सौर संयंत्रों के संधारण एवं रखरखाव के कार्य के लिए क्रेडा द्वारा ’’रूचि की अभिव्यक्ति’’ जारी कर ठेकेदार के रूप में सेवाकर्ता इकाईयों को एक वर्ष के लिये कार्यादेश जारी कर अनुबंधित किया जाता है। क्रेडा द्वारा सौर संयंत्रों के संधारण एवं रखरखाव हेतु सेवाकर्ता इकाईयों का अनुबंध किये जाने के कारण प्रदेश के लगभग 1172 लोगों के लिए रोजगार का सृजन हुआ है। इन सेवाकर्ता इकाईयों को समय-समय पर क्रेडा द्वारा प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाता है, जिसके कारण पूर्व से कार्यरत् कुछ सेवाकर्ता इकाईयों द्वारा अनुबंधित कार्य छोड़कर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में अनुभव के कारण स्वयं का व्यवसाय भी प्रारंभ किया […]

झोलाछाप डॉक्टर के शिकार अनुज ने जनदर्शन में लगाई न्याय की गुहार,सीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

० गलत इलाज से अपने 7 वर्षीय पुत्र दीपेश के दिव्यांग होने की सुनाई दास्तान रायपुर। मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में आज तिल्दा नेवरा इलाके के ग्राम तुलसी निवासी अनुज बंजारे अपनी पत्नी श्रीमती पूर्णिमा और बेटे दीपेश बंजारे के साथ पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि वो तिल्दा के सब्जी मंडी में हमाल का काम करते हैं। 24 अगस्त 2023 को उनके पुत्र का बायां हाथ खेलते हुए फैक्चर हो गया। तुरंत उन्होंने स्थानीय चिकित्सक के क्लिनिक जाकर उसका इलाज करवाया, जहां डॉक्टर ने 1700 रुपए लेकर प्लास्टर किया। आराम ना मिलने पर बेटे को दूसरे अस्पताल ले गए, जहां पता चला कि प्लास्टर गलत तरीके से […]

जीवन दीप समिति की बैठक में आधी-अधूरी जानकारी देने पर विधायक जनक ध्रुव भड़के, कहा शासकीय राशियों का खुलेआम बंदरबाट किया जा रहा है

  ० ढ़ाई वर्ष बाद जीवन दीप समिति की बैठक में जमकर नाराजगी जताई विधायक एंव जनपद अध्यक्ष गरियाबंद। तहसील मुख्यालय मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज गुरूवार को दोपहर 03 बजे जीवन दीप समिति सामान्य सभा की बैठक बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा विधायक जनक ध्रुव के उपस्थिति में प्रारंभ हुआ इस दौरान जनपद पंचायत मैनपुर के अध्यक्ष श्रीमती नुरमती मांझी,जनपद सभापति श्रीमती वेदमती कपील, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एंव विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ गजेन्द्र ध्रुव सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे बैठक प्रारंभ होते ही विधायक जनक ध्रुव ने पुछा कि इससे पहले कब जीवन दीप समिति की बैठक हुई थी जिस पर बीएमओ डॉ गजेन्द्र ध्रुव ने […]

देवभोग सीएचसी के डॉक्टरों और बीजेपी लीडर के बीच अफसरों की टीम ने कराई सुलह, बढ़ाई जाएगी अस्पताल की सुरक्षा

गरियाबंद। देवभोग सीएचसी के डॉक्टरों और भाजपा जिलाध्यक्ष के बीच विवाद को आखिरकार सुलझा लिया गया है. अपर कलेक्टर की अगुवाई में पहुंची जिले की संयुक्त प्रशासनिक टीम ने दोनों पक्षों में बात कर सुलह कराया. भाजयुमो जिला अध्यक्ष पर लगे छेड़छाड़ का आरोप वापस हुआ. वहीं डॉक्टर की कार्यकुशलता पर लगे आरोप भी बेबुनियाद पाए गए. इस दौरान अस्पताल प्रांगण में बेहतर सुरक्षा प्रबंधन पर भी सहमती बनी. बता दें कि विगत 27 जून की रात मरीज के उपचार के दरम्यान भाजयुमो जिला अध्यक्ष माखन कश्यप और देवभोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टरों के बीच उपजे विवाद पर अब विराम लग गया है. 3 जुलाई की रात जिला […]

Jharkhand: हेमंत सोरेन आज ही लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, तीसरी बार संभालेंगे राज्य की बागडोर

रांची। झारखंड में तेजी से बनते-बिगड़ते सियासी समीकरण के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शाम पांच बजे एक बार फिर राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। वे तीसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे।इससे पहले उन्हें इंडिया अलायंस विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। इस बीच राज्यपाल सीवी राधाकृष्णन ने इंडी गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया। थोड़ी देर में विपक्षी गठबंधन के नेता पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने […]

Hathras Accident : हाथरस भगदड़ मामले में अब तक 6 लोग ग‍िरफ्तार, ‘भोले बाबा’ अब भी फरार

हाथरस। सत्संग में भगदड़ के मामले में पुलिस ने नारायण साकार विश्व हरि के छह सेवादारों को गिरफ्तार किया है। घटना पर शलभ अलीगढ़ आई माथुर ने बताया, “भारतीय न्याय संहिता की धारा-105, 110, 126(2), 223 और 238 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। अभी तक 6 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।” सत्संग में भगदड़ में 121 मौत की घटना के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही जा रही है। सेवादारों और आयोजकों की बड़ी लापरवाही इसमें सामने आई है। इसके पीछे साजिश भी बताई जा रही है। भगदड़ में लोग रौंदे जाते रहे, लेकिन इस घटना को शुरुआत में छिपाने की कोशिश हुई। सेवादारों ने नहीं उठने […]

विश्व विजेता बनने का जश्न : ढोल पर थिरके रोहित, भांगड़ा करते दिखे सूर्यकुमार, कोहली ने लुटाया प्यार; PM मोदी से ऐसे हुई वर्ल्ड चैंपियन टीम की मुलाकात

  दिल्ली। 17 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है। साल 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहला टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। अब 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। भारतीय टीम की इस जीत पर पूरे देश में जश्न का माहौल है। विश्व कप जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय टीम टी-20 विश्वकप विजेता भारतीय टीम गुरुवार को स्वदेश लौट आई है। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के बाहर निकलते ही फैंस ने पूरे हर्षोल्लास के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया। एयरपोर्ट से विशेष बस […]