IMD Weather Alert: 5 राज्यों में भयंकर चक्रवात तूफान का अलर्ट, 45 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं,13 राज्यों में शीतलहर
दिल्ली। देश भर में इन दिनों सर्दी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कुछ हिस्सों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। जहां दक्षिण भारत के 5 राज्यों में भयंकर तूफान और तेज बारिश की संभावना है, वहीं उत्तर और पूर्वोत्तर के 13 राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। राजधानी दिल्ली इन दिनों हिमाचल प्रदेश के शिमला जितनी ठंडी हो गई है। दिल्ली और शिमला दोनों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। राजस्थान के करौली में तापमान गिरकर 1.3 डिग्री […]



