शिवमहापुराण के दाैरान भगदड़: मेरठ में प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान भीड़ हुई बेकाबू, कई महिलाएं चोटिल
मेरठ। मेरठ के परतापुर बाईपास पर चल रही शिवमहापुराण के दाैरान भगदड़ मच गई। कई महिलाओं को हल्की चोटें भी आई हैं। बताया गया कि कथा का आज छठा दिन है। बताया गया कि हर दिन जहां डेढ़ लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे थे वहीं आज श्रद्धालुओं की संख्या ढाई लाख पहुंच गई। बताया गया कि व्यवस्था बनाने में काफी दिक्कत आई। भीतर की तरफ पंडाल पूरी तरह फुल हो गया जबकि बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो गए थे। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। बाहर जमा श्रद्धालुओं में अफरातफरी का माहाैल बन गया। इस दाैरान कई महिलाएं मामूली रूप से चोटिल हो गईं। हालांकि आयोजकों […]



