दिल्ली दंगा मामला: चार साल बाद उमर खालिद को मिली अंतरिम जमानत, कई बार हुई याचिका खारिज, जानें क्या है वजह
दिल्ली। दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश से जुड़े मामले में आरोपी उमर खालिद को कड़कड़डूमा कोर्ट ने सात दिन की अंतरिम जमानत दी। कड़कड़डूमा कोर्ट ने उमर खालिद को 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक मौसेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत दी। इन शर्तों पर मिली उमर खालिद को जमानत कड़कड़डूमा कोर्ट ने दो शर्तों पर अंतरिम जमानत दी है। पहली है कि उमर खालिद सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों से ही मिल सकेगा। वहीं दूसरी तरफ वह अपने घर या उन जगहों पर रहेगा जहां शादी हो रही है। जानकारी के लिए बता दें कि साल 2022 के अक्तूबर महीने में […]



