हाथरस हादसा: बाबा के पांव छूने की होड़ ने लगा दिया मौत का अंबार, लाश देखकर दहल गए दिल; हादसे के तीन अहम कारण

हाथरस। भक्ति कहें या अंधभक्ति। पांव छूने की होड़ ने मौत का प्रहसन रच डाला। एक तरफ बाबा के पांव छू लेने की होड़ थी, दूसरी तरफ सेवादारों की बंदिशें। लोग उनकी बंदिशें तोड़कर भागे और मौत की सरहद में जा धंसे। कोई धक्के से गिरा तो कोई फिसलकर। किसी का सीना कुचला तो किसी का सिर। उमस पहले से सांसों पर भारी थी। अस्पतालों में भर्ती लोगों से जब बात की गई तो उनका कहना था कि भीड़ के बीच सांस लेना तक मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान भगदड़ मच गई। दोपहर को दो बजे सत्संग समाप्त होने के बाद भीड़ हाईवे किनारे खड़ी बसों की तरफ बढ़ […]

अमरनाथ यात्रा: चार दिनों में 74,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

  जम्मू।पिछले चार दिनों में 74,000 से अधिक तीर्थयात्रियों ने अमरनाथ के पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए हैं, जबकि 5,725 यात्रियों का एक और जत्था बुधवार को कश्मीर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने कहा, “आज सुबह 5,725 यात्रियों का एक और जत्था भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए दो सुरक्षा काफिलों में रवाना हुआ। इनमें से 2514 यात्री 118 वाहनों के सुरक्षा काफिले में उत्तरी कश्मीर बालटाल बेस कैंप के लिए रवाना हुए, जबकि 3,211 यात्री सुरक्षा बलों की सुरक्षा में 120 वाहनों में सवार होकर दक्षिण कश्मीर नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप के लिए रवाना हुए।” मौसम विभाग ने दोनों यात्रा मार्गों पर आमतौर पर बादल […]

हाथरस सत्संग हादसा: भगदड़ में मारे गए अधिकांश मृतकों की पहचान, सात बच्चे और 100 से ज्यादा महिलाएं शामिल

हाथरस। उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा कि मंगलवार को उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदरा राव क्षेत्र में आयोजित एक ‘सत्संग’ के दौरान भगदड़ में मरने वाले 116 लोगों में से अधिकांश की पहचान कर ली गई है। सत्संग में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ ही पड़ोसी राज्यों से भी श्रद्धालु आए थे।   अलीगढ़ जोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) शलभ माथुर ने बताया कि हाथरस में भगदड़ की घटना में 116 लोगों की मौत हो गई है। एटा और हाथरस निकटवर्ती जिले हैं और एटा से भी लोग ‘सत्संग’ में शामिल होने आए थे। पोस्टमार्टम के लिए पूरे जिले से बुलाए चिकित्सक और कर्मचारी हादसे की […]

आज का इतिहास 3 जुलाई : लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का हुआ था प्रसारण, जानें आज का इतिहास

देश और दुनिया में 3 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1928 में आज ही के दिन लंदन में पहली बार रंगीन टीवी कार्यक्रम का प्रसारण हुआ था। 1934 में 3 जुलाई को बैंक ऑफ कनाडा अधिनियम कनाडा में पारित किया गया था। 3 जुलाई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 2004 में 3 जुलाई को ही बैंकॉक में मेट्रो प्रणाली का आधिकारिक उद्घाटन किया गया था। 2005 में आज ही के दिन राष्ट्रीय कानून समलैंगिक विवाह को स्पेन में वैध किया था। Today History in Hindi| 3 […]

देवशयनी एकादशी व्रत कब है? जानें तरीख, महत्व और पौराणिक महत्व

देवशयनी एकादशी पर तिथि का धर्म शास्त्रों में विशेष महत्व है। देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु 4 महीने के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं। बता दें कि साल में कुल 24 एकादशी तिथियां आती हैं। वैसे तो सभी एकादशी तिथियों का अपना एक अलग महत्व है। लेकिन, देवशयनी एकादशी को बाकी एकादशियों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण माना गया है। आइए जानते हैं कब है देवशयनी एकादशी और क्या है इसका महत्व। देवशयनी एकादशी 2024 कब है पंचांग के अनुसार, 16 जुलाई मंगलवार को रात में 8 बजकर 34 मिनट से एकादशी तिथि का आरंभ होगा और 17 जुलाई 9 बजकर 3 मिनट तक एकादशी तिथि रहेगी। देवशयनी एकादशी […]

आज का पंचांग 3 जुलाई : बुध प्रदोष व्रत पर ‘शिववास’ योग समेत बन रहे हैं ये 4 संयोग, पढ़ें आज का पंचांग

माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव एवं मां पार्वती की पूजा की जाती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 3 जुलाई यानी आज प्रदोष व्रत है। बुधवार के दिन पड़ने के चलते यह बुध प्रदोष कहलाएगा। इस अवसर पर व्रती स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा कर रहे हैं। साथ ही उनके निमित्त व्रत रख रहे हैं। आज भगवान शिव के प्रिय दिवस पर शिववास योग का निर्माण हो रहा है। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आज का पंचांग (Panchang 03 July 2024) शुभ […]

आज का राशिफल 3 जुलाई : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए बुधवार का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Horoscope Today) आज का दिन आप किसी शादी पार्टी में सम्मिलित होने बाहर जा सकते है, वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। अपने परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है, पार्टनर का साथ मिलेगा। वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Horoscope Today) आज आप नया वाहन आदि खरीद सकते है, परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको कोई नए कार्य का बड़ा ऑफर आज मिल सकता है, किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Horoscope Today) आज का दिन […]

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 नक्सली हुए ढेर

नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इसमें जवानो को सफलता मिलने की खबर सामने आई है। मुठभेड़ में 5 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इस अभियान में लगभग 1400 जवान शामिल हैं। मिली जानकारी के मुताबिक जानकारी के मुताबिक, कोहकमेटा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव समेत अन्य जिलों के करीब 1400 से ज्यादा जवान 30 जून को नक्सलियों के कोर इलाके में घुसे हैं। इसके बाद सुबह से रुक-रुक कर फायरिंग चल रही है। बता दें पिछले तीन दिनों से नारायणपुर अन्तर्गत माड़ के कोहकमेट थाना के क्षेत्र […]

CG Breaking: अरुणदेव गौतम और हिमांशु गुप्ता को मिली पदोन्नति, बनाए गए डीजी

रायपुर। 1992 बैच के आईपीएस अरुणदेव गौतम और 1994 बैच के आईपीएस हिमांशु गुप्ता डीजी के रूप में पदोन्नत हो गए हैं। राज्य सरकार ने 2 जुलाई को पदोन्नति आदेश जारी कर दिया है।    

अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन 2047’ डॉक्यूमेंट तैयार करने और छत्तीसगढ़ में पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने हुआ विचार मंथन’

० वर्किंग ग्रुप के अधिकारियों की बैठक संपन्न,’पर्यटन एवं इको पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति’ विषय पर आधारित वर्किंग समिति ने लघु, मध्यम और दीर्घकालिक लक्ष्य पर विस्तार से की चर्चा रायपुर।छत्तीसगढ़ को पूरे देश में पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने तथा राज्य की संस्कृति को संरक्षित करने आज राज्य नीति आयोग में गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ के विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार करने के लिए वर्किंग ग्रुप के सदस्यों ने अपने विचार रखे। अटल नगर, नया रायपुर स्थित राज्य नीति आयोग के सभाकक्ष में समिति के सदस्यों ने इस विषय पर लघु, मध्यम एवं दीर्घकालिक लक्ष्यों पर सुझाव दिए। बैठक में सदस्यों ने राज्य के […]