IAS सुबोध सिंह की हो रही छत्तीसगढ़ वापसी, केंद्र से मिला एनओसी

रायपुर। 1997 बैच के आईएएस अधिकारी सुबोध सिंह नए साल में छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं, केंद्रीय लोक कार्मिक विभाग (डीओपीटी) ने सुबोध सिंह की वापसी के लिए एनओसी दे दी है, उनकी वापसी के लिए राज्य सरकार ने ही निवेदन पत्र भेजा था। सुबोध सिंह वर्ष 2019 के बाद केंद्रीय प्रतिनिधि पर गए थे, जहां वे राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और वर्तमान में केंद्रीय इस्पात मंत्रालय में पदस्थ रहे हैं। इनकी वापसी से राज्य शासन को प्रमुख सचिव स्तर का एक और अफसर उपलब्ध हो जाएगा, हाल ही में अमित कटारिया भी केंद्रीय प्रतिनिधि प्रतिनियुक्ति से छत्तीसगढ़ लौटे हैं, उनकी पदस्थापना का इंतजार है। इससे पहले ऋचा शर्मा, सोनमणी वोरस […]

कोपरा की महिलाएं उठीं हक की लड़ाई के लिए, कलेक्टर ने दिया सर्वे का आदेश

गरियाबंद। नगर पंचायत कोपरा की सैकड़ों महिलाएं मंगलवार को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाजसेवी और पत्रकार गोरेलाल सिन्हा के नेतृत्व में संयुक्त जिला कार्यालय पहुंचीं। वर्षों से पट्टा और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने से परेशान महिलाओं ने जिलाधीश दीपक कुमार अग्रवाल से मुलाकात की और अपनी पीड़ा साझा की। महिलाओं ने बताया कि वे पैरी नगर क्षेत्र में 40-50 वर्षों से निवासरत हैं, लेकिन उनके पास अब तक आवासीय पट्टे नहीं हैं। इस कारण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पाया है। महिलाओं ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी इस संबंध में कई बार आवेदन दिए, लेकिन किसी ने उनकी समस्याओं […]

कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने पीएमईजीपी योजना के तहत शीबा खान को सौपी मिनी बस की चाबी

० योजना के तहत हितग्राही को मिलेगा 35 प्रतिशत का अनुदान गरियाबंद। जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस अंतर्गत मिनी बस की चाबी हितग्राही श्रीमती शीबा खान को सौपी। जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहायक संचालक के.पी. श्रीवास ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत हितग्राही श्रीमती शीबा खान द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस अंतर्गत आवेदन किया गया था। उनके आवेदन का परीक्षण करने उपरांत उनके प्रकरण को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा गरियाबंद को प्रेषित किया गया। जिस पर योजना के तहत सेवा उद्योग के […]

कृषि भूमि की अवैध प्लाटिंग पर सख्त रुख, नए नियम होंगे लागू, 5 डिसमिल से ऊपर कृषि भूमि की अवैध रजिस्ट्री पर लगेगी रोक

० अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ शीघ्र होगी कार्रवाई ,बूढ़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों की परखी जाएगी गुणवत्ता ० भाजपा विधायक राजेश मूणत ने किया घोषणा के लिए आभार रायपुर।छत्तीसगढ़ के हर नगरीय निकाय और ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि काटकर प्लॉट बेचने के मामलों को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। विधानसभा परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बताया कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने विधानसभा में घोषणा की कि अब 5 डिसमिल से ऊपर कृषि भूमि की रेरा या टाउन प्लानिंग से अनुमति लिए बिना प्लॉट काटने और बेचने […]

विधानसभा में आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में झलकी 25 वर्षों की ‘‘स्मृतियां’’

० विधानसभा अध्यक्ष,मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने किया शुभारंभ रायपुर।छत्तीसगढ़ विधान परिसर में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के ‘‘रजत जयंती वर्ष’’ के उपलक्ष्य में विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने छत्तीसगढ़ विधान सभा परिसर में ‘‘स्मृतियां’’ छायाचित्रों की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रदर्शनी के शुभारंभ के पश्चात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत,मंत्रियों एवं विधायकों ने छायाचित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसकी सराहना की। इस अवसर पर विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा भी उपस्थित थे । इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ विधानसभा की स्थापना से लेकर वर्तमान तक के 25 वर्षों […]

Rapper Badshah Fined: रॉंग साइड में गाड़ी चलाने के लिए बादशाह की कार का चालान, 15500 रुपये का लगा जुर्माना

गुरुग्राम। रैपर और बॉलीवुड सिंगर बादशाह पर गलत दिशा में गाड़ी चलाने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस ने जुर्माना लगाया है। बादशाह यहां सेक्टर 68 में आयोजित एक म्यूजिक कंसर्ट में आए थे। इसी दौरान रॉन्ग साइड चल रही उनकी थार का पुलिस ने 15500 रुपये का चालान काटा है। गुरुग्राम पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस को सोहना रोड पर तीन वाहनों को रॉन्ग साइड में चलाने की सूचना मिली थी, जहां एक म्यूजिक कंसर्ट आयोजित हो रहा था। पुलिस ने इन तीन वाहनों में एक वाहन का गलत साइड में चलाने की वजह से चालान किया है। मामले की जांच में पता चला […]

छत्तीसगढ़ में ठंड का कहर : कड़कड़ाती सर्दी में कवर्धा में अधेड़ की मौत

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बीती रात कंपकपाती ठंड के चलते कवर्धा जिले के चिल्फी क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई. पूरी घटना लोहारटोला गांव की है. बता दें, चिल्फी क्षेत्र में रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है. ऐसी सर्दी में खुले आसमान के नीचे सोने से व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति ट्रक हेल्पर के रूप में काम करता था. फिलहाल पुलिस मृतक की पूरी […]

ACB की भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : पिथौरा में कानूनगो अधिकारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

पिथौरा। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में मंगलवार को महासमुंद जिले में ACB ने तहसील कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान कानूनगो अधिकारी को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला पिथौरा तहसील कार्यालय का है. इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय समेत प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजू चौहान की शिकायत पर ACB की टीम ने कार्रवाई की है. शिकायत में कानूनगो अधिकारी माईकल पीटर द्वारा काम के बदले रिश्वत मांगने की बात कही गई थी. पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ACB ने […]

विस का शीतकालीन सत्र : विपक्ष ने माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की धोखाधड़ी मामले पर लाया स्थगन, आसंदी ने किया अग्राह्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन में विपक्ष ने माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की धोखाधड़ी मामले पर जमकर हंगामा मचाया।इस विषय पर पर स्थगन प्रस्ताव लाते हुए चर्चा कराए जाने की मांग की. आसंदी ने विपक्ष के स्थगन को अग्राह्य कर दिया. विपक्ष ने माइक्रो फाइनेंस कंपनियों की धोखाधड़ी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि महिला समूहों से ठगी की जा रही है. लोन वसूली के नाम पर महिलाओं को आधी रात को प्रताड़ित किया जा रहा है. नक्सल क्षेत्रों में भी ग्रामीणों से ठगी हो रही है. सरकार मामले में जांच के नाम पर खानापूर्ति कर रही है. मामले में विपक्ष के स्थगन पर चर्चा कराए […]

मनरेगा साइन बोर्ड की दीवार से टकराकर बाइक सवार की हुई मौत, एक युवक घायल

धमतरी। जिले में मनरेगा साइन बोर्ड की दीवार से टकराकर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक युवक घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. यह घटना भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया के पास हुई है. बताया जा रहा कि दीवार में दबने से युवक की मौत हुई है. भखारा पुलिस घटना की जांच में जुटी है.