केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से राज्यपाल रमेन डेका ने की मुलाकात

  रायपुर। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में राज्यपाल रमेन डेका ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर गृहमंत्री अमित शाह को राज्यपाल रमेन डेका ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।  

आरबीआई से 68 लाख रुपए का क्लेम दिलवाने का झांसा देकर साइबर फ्रॉड ने डॉक्टर से की 14 लाख की ठगी

भिलाई । ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिरों ने भिलाई के एक डॉक्टर को आरबीआई से 68 लाख रुपए का क्लेम दिलवाने का झांसा देकर उससे 14 लाख 60 हजार 647 रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने भिलाई नगर थाना में घटना की रिपोर्ट की। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी कर मामले की जांच शुरू की है। पुलिस ने बताया कि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास वर्मा ठगी के शिकार हुए हैं। वर्ष 2023 में उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया था, जिसने अपना नाम रवि झा बताया था और खुद को पुणे का निवासी बताया था। आरोपी ने पीड़ित चिकित्सक से कहा कि वो […]

सावन के पवित्र महीने में उज्जैन का महाकाल मंदिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में होगा शामिल, 1,500 शिव भक्त बजाएंगे डमरू

उज्जैन। एक अनोखे प्रयास में मध्य प्रदेश के उज्जैन में कुल 1,500 शिव भक्त डमरू बजाएंगे। यह सबसे बड़ी संख्या में लोगों के एक साथ डमरू बजाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास होगा। यह कार्यक्रम सावन के पवित्र महीने में सोमवार को आयोजित किया जा रहा है, जो भगवान शिव के भक्तों के लिए एक बहुत ही पवित्र अवसर माना जाता है। 1,500 शिव भक्त डमरू बजाएंगे धार्मिक नगरी उज्जैन में बाबा महाकाल की विशेष सवारी निकलने से ठीक पहले डमरू कलाकार डमरू बजाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहर के शक्ति पथ पर रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए दोपहर 12 बजे का समय तय किया गया […]

Bangladesh : हिंसा भड़कने से बांग्लादेश में अब तक कम से कम 300 लोगों की मौत, पूरे देश में लगा कर्फ्यू

  ढाका। बांग्लादेश में आरक्षण के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। यहां रविवार शाम छह बजे कर्फ्यू लगा हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अब तक हिंसा में कम से कम 300 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारी आज देशव्यापी कर्फ्यू का उल्लंघन करते हुए ढाका तक लांग मार्च का आयोजन कर रहे हैं। बांग्लादेश में जारी हिंसा में 14 पुलिसकर्मियों समेत 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई। वहीं, सैकड़ों घायल हुए हैं। इस बीच बांग्लादेश में तीन दिन के अवकाश का भी एलान कर दिया गया है। प्रदर्शनकारी छात्र लगातार प्रधानमंत्री […]

डिप्टी सीएम के भांजे की रानीदहरा जलप्रपात में डूबने से मौत, फ्रेंडशिप डे पर गए थे पिकनिक

कवर्धा। रानीदहरा जलप्रपात में रविवार को छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा नहाने के दौरान लापता हो गया था. रेस्क्यू ऑपरेशन चलने के बाद आज तुषार साहू के शव को बरामद कर लिया गया है. यह पूरा मामला बोड़ला थाना के रानी दहरा गांव का है जानकारी के अनुसार तुषार साहू (21 वर्ष) रविवार यानी फ्रेंडशिप डे के दिन अपने 6 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने रानी दाहरा जलप्रपात गया था और नहाने के दौरान युवक डूबा गया. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है और नदी में युवक की खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा. वहीं प्रशासन ने आज सुबह फिर से बड़े […]

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भोरमदेव में कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज कबीरधाम जिले के भोरमदेव में शिव भक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा साथ थे। मुख्यमंत्री ने आज भोरमदेव में सावन सोमवार के अवसर पर हजारों की संख्या में पहुंचे शिव भक्तों, जो सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर शिवजी का जल अभिषेक करने आए हैं, पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की। यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहा है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा। पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर […]

पांच राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हिमाचल में दो और मौतें; श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बहाल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन क्षेत्र में रविवार को बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। कई वाहन मलबे में फंस गए। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पड़वबल के पास मलबा आने से बंद हो गया। इससे कश्मीर घाटी का लद्दाख से संपर्क टूट गया। हालांकि, देर शाम मलबा हटाकर इस सड़क से आवाजाही बहाल कर दी गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के तीन जिलों में बादल फटने से हुई तबाही में मृतकों की संख्या 13 हो गई है। मंडी के राजबन में दो और शव मिले हैं। गांदरबल जिले के एडीसी गुलजार अहमद ने बताया कि बादल फटने की घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पानी […]

सिवनी के जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर भालू का हमला, एक की मौत, दो गंभीर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सिवनी के जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर दिया। इससे एक ग्रामीण की मौत हो गई है। दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए सिम्स में रेफर किया गया है। घटना मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवनी बदरोड़ी ग्राम पंचायत की है। रविवार सुबह घासीराम पिता (45) निवासी सिलवारी सिवनी, संतलाल चौधरी (40) व छाबलाल गोंड (28) समेत अन्य ग्रामीण तेंदू की टहनी लेने जंगल गए थे। ग्रामीण कोकड़ा टोला बदरोड़ी के जंगलों में तेंदू की पेड़ तलाश रहे थे। तभी उनका सामना एक भालू से हो गया। मादा भालू के साथ दो शावक भी विचरण कर […]

बिहार : हाजीपुर में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 9 कांवड़ियों की दर्दनाक मौत

हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां पर डीजे ट्रॉली पर सवार 9 कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई। घटना औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव की है। वहीं मरने वाले सभी कम उम्र के है, जो डीजे ट्रॉली के ऊपर सवार होकर पहलेजा घाट जा रहे थे। दरअसल, इन कांवड़ियों ने जल लेकर अपने गांव के मंदिर में जलाभिषेक करना था लेकिन उससे पहले भगवान को कुछ और ही मंजूर था। डीजे ट्रॉली जैसे ही सुल्तानपुर गांव से निकली, वैसे ही ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाई टेंशन तार की चपेट में डीजे का हॉर्न सट गया और ट्रॉली में […]

आज का इतिहास 5 अगस्त : 2019 में आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर से समाप्त किया गया था आर्टिकल-370 और धारा 35A

5 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2019 में आज ही के दिन भारत की संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 और धारा 35A को समाप्त किया गया था। 1914 में 5 अगस्त को ही अमेरिका में पहली ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी। 1930 में आज ही के दिन चंद्रमा की सतह पर सबसे पहले कदम रखने वाले विश्व के पहले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ था। 5 अगस्त का इतिहास (5 August Ka Itihas) इस प्रकार है – 2019 में आज ही के दिन भारत की संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 और धारा 35A को समाप्त […]