शिमला में बड़ा सड़क हादसा: गिलटारी रोड पर गिरी HRTC की बस, चार की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

शिमला। शिमला में आज सुबह एक दुखद दुर्घटना घटी। रोहड़ू डिपो की हिमाचल परिवहन निगम की एक बस गिलटारी रोड से नीचे गिर गई, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जुब्बल तहसील के अंतर्गत कुड्डू से गिलटारी जा रही बस चार किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गई। मृतकों में बस का ड्राइवर और कंडक्टर, धनसार गांव की एक महिला और एक नेपाली नागरिक शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल ले जाया गया है। हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ. ड्राइवर और कंडक्टर सहित कुल सात […]

पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया,कहा- ‘योग ने युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए हैं’

  श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को श्रीनगर से 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया और दुनिया भर में लाखों लोगों ने इस अवसर को मनाने के लिए योगा अभ्यास शुरू किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि है। पीएम मोदी ने योग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अब दुनिया में जहां भी जाता हूं, वैश्विक नेता अब योग की बातें करते हैं। जिसे भी मौका मिलता है, वह योग की चर्चा शुरू कर देता है। दुनियाभर से लोग ऑथेंटिक योग सीखने भारत आते हैं। आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। […]

अंतराष्ट्रीय योग दिवस : मुख्यमंत्री साय के साथ हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, सीएम ने कहा -स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग जरूरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुए. सीएम विष्णुदेव साय ने योग शिविर को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी. सीएम साय ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा, योग करने से विद्यार्थी जीवन संवार जाएगा. इससे एकाग्रता बढ़ेगी और सफलता मिलेगी. योग स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए भी महत्वपूर्ण है. राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान में उमड़े जनसैलाब ने 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाया. मुख्यमंत्री के साथ हजारों लोगों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया. कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, गुरु खुशवंत साहेब, […]

आज का इतिहास 21 जून : आज ही के दिन मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 2015 में हुई थी शुरुआत

21 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2015 में 21 जून को ही पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। 2009 में 21 जून को ही भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं। 21 जून का इतिहास (21 June Ka Itihas) इस प्रकार है: 2015 में 21 जून को ही पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया था। 2013 में आज ही के दिन पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद में बम विस्फोट में बड़ी संख्या में लाेगों की मौत हुई थी। 2012 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया जा रही नौका डूबने से 90 शरणार्थियों […]

कब है देवशयनी एकादशी? इस दिन से शुरू होगा चातुर्मास, नहीं होंगे शुभ काम, 4 महीने सोएंगे भगवान

देवशयनी एकादशी आषाढ़ मा​ह के शुक्ल पक्ष की एकादशी ति​थि को मनाई जाती है. इस दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. देवशयनी एकादशी के दिन से ही चातुर्मास का प्रारंभ होता है. चातुर्मास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. इसमें मुंडन, शादी, सगाई, गृह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्य पूर्णतया वर्जित बताए गए हैं. देवशयनी एकादशी का अर्थ है- वह एकादशी, जिस दिन देव शयन करते हैं. आइए जानते हैं कि देवशयनी एकादशी कब है? चातुर्मास कब से शुरू हो रहा है? किस दिन है देवशयनी एकादशी 2024? वैदिक पंचांग के अनुसार, देवशयनी एकादशी के लिए महत्वपूर्ण आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि इस साल 16 […]

आज का राशिफल 21 जून : जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए ज्येष्ठ पूर्णिमा का दिन

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए मूल्यवान रहने वाला है। आपकी रचनात्मक कार्यो में वृद्धि होगी और सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी काम में मनमर्जी नहीं दिखानी है, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। पिताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आप अपने खर्चों को सीमित रखें, नहीं तो आपके बढ़ते खर्च आपको परेशान कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पर भी इसका असर पड़ेगा, जो आप कमजोर कर सकती है। आप अत्यधिक दिखावे के चक्कर में ना लगे। बिजनेस के कुछ योजनाएं गति पकड़ेगी। वृष दैनिक […]

आज का पंचांग 21 जून 2024: शुभ योग में ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत आज, लक्ष्मी कृपा से बढ़ेगा धन, देखें मुहूर्त, भद्रा समय, राहुकाल, दिशाशूल

आज ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत और वट पूर्णिमा व्रत है. आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि, ज्येष्ठा नक्षत्र, शुभ योग, वणिज करण, पश्चिम का दिशाशूल और शुक्रवार दिन है. सुबह 07:31 ए एम के बाद से पूर्णिमा तिथि लग जाएगी. ज्येष्ठ पूर्णिमा और वट पूर्णिमा का व्रत करने से सुख, समृद्धि बढ़ेगी, इसके साथ ही वैवाहिक जीवन भी सुखमय होगा. वट पूर्णिमा व्रत करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. यह व्रत सुहागन महिलाएं ही करती हैं. वट पूर्णिमा व्रत में बरगद यानी वट वृक्ष, देवी सावित्री और उनके पति सत्यवान की पूजा की जाती है. ज्येष्ठ अमावस्या को पड़ने वाली वट सावित्री व्रत के समान ही वट […]

Breaking: भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब होंगे अगले प्रोटेम स्पीकर, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कर दी है। ओडिशा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा सत्र के मद्देनजर इस पद पर नियुक्त किया गया है। बता दें कि महताब सात बार के सांसद हैं और अगले स्थायी स्पीकर की नियुक्ति तक वे सदन में स्पीकर की सभी जिम्मेदारियां निभाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 95(1) के तहत भाजपा सांसद को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। ‘लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे महताब’ संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू का कहना है कि लोकसभा सदस्य के. सुरेश, टीआर बालू, राधा मोहन सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते और सुदीप बंद्योपाध्याय […]

विजय आभार कार्यक्रम में गोहरापदर पहुंची नवनिर्वाचित सांसद रूपकुमारी का हुआ स्वागत

० एकतरफा बढ़त पर कार्यकर्ताओं को दिया साधुवाद गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर की विजय आभार सभा में पहुंची महासमुंद लोकसभा की नवनिर्वाचित सांसद रूपकुमारी चौधरी का भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया. ज्ञात हो कि महासमुंद लोकसभा के इतिहास में पहली बार लगभग डेढ़ लाख मतों के अन्तर से रूपकुमारी चौधरी ने विजय हासिल की ओर सभी आठों विधानसभाओं में भाजपा को बढ़त मिली। कार्यक्रम में पहुंचीं नवनिर्वाचित सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा की आप सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से ऐतिहासिक मतों आज भाजपा की विजय हुई है. गोहरापदर मण्डल में मिले शानदार जनसमर्थन के लिए में यहां […]

भाजयुमो नेता अजय रोहरा ने नवनिर्वाचित सांसद रूपकुमारी चौधरी की दी बधाई

  गरियाबंद। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से निर्वाचित होने के ब पहली बार गरियाबंद पहुंची महासमुंद लोकसभा की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी का भाजपा युवा नेता अजय रोहरा ने स्थानीय सर्किट हाउस में सौजन्य मुलाकात कर जीत की बधाई एवम शुभकामनाएं दी। साथ ही भाजपा का गमछा पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत भी किया। इस अवसर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित थे।