छत्तीसगढ़ में फिर से बढ़ेगी ठंड, न्यूनतम तापमान में होगी कमी, गर्मी से मिलेगी राहत
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से ठंड जोर पकड़ने वाला है. शुक्रवार से उमस और गर्मी जैसे हालात से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होगा. राजधानी रायपुर समेत मध्य छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है, जबकि उत्तर छत्तीसगढ़ में यह गिरावट 3 से 4 डिग्री तक हो सकती है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बारिश का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे वहां न्यूनतम तापमान में सिर्फ 1-2 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है. अगले हफ्ते फिर […]



